bell-icon-header
लखनऊ

शादी की पार्टी के बीच दूल्हा गिरफ्तार : दुल्हन नारी निकेतन भेजी,पुजारी पर भी केस

उत्तराखंड में शादी के तत्काल बाद बंद कमरे में चल रही पार्टी के दौरान ही पुलिस ने दूल्हे को हथकड़ियों में जकड़ लिया। साथ ही दूल्हन को नारी निकेतन भेज दिया।

लखनऊDec 24, 2023 / 10:20 am

Naveen Bhatt

प्रतीकात्मक फोटो

मानव तस्करी की एक शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने शुक्रवार को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित जयंतीपुरम के एक घर में छापा मार दिया था। उस घर के बंद कमरे में शादी की पार्टी चल रही थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि हल्द्वानी की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी हाथरस यूपी निवासी 30 वर्षीय अतुल शर्मा से करा दी है। किशोरी आठवीं में पढ़ रही है। इस पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शादी को शून्य घोषित किया
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शादी को शून्य घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने पीड़ित किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया।

किराए के घर पर चल रही थी शादी
यूपी निवासी युवक की शादी हल्द्वानी में एक किराए के घर पर चल रही थी। टीम ने मकान मालिक, किशोरी की मां और बिचौलिये पर बाल अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुजारी भी मुकदमा
पुलिस ने यूपी के हाथरस निवासी दूल्हा अतुल, उसके परिजन सचिन कुमार और बाल विवाह संपन्न कराने के आरोपी पुरोहित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

Hindi News / Lucknow / शादी की पार्टी के बीच दूल्हा गिरफ्तार : दुल्हन नारी निकेतन भेजी,पुजारी पर भी केस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.