लखनऊ

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चार घंटे में किया लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मास्टरमाइंड ने पूछताछ में बताया कि बहन की शादी के लिए 10 लाख रुपए का लोन लिया था लेकिन शेयर बाजार में पैसा का नुकसान हो गया। इसके बाद उसने लूटपाट की योजना बनाई थी।

लखनऊJun 28, 2024 / 06:57 pm

Anand Shukla

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने लूट की घटना का महज 4 घंटे में ही खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 3.10 लाख रुपए भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मास्टरमाइंड ने बताया कि बहन की शादी के लिए उसने 10 लाख रुपए का लोन लिया था। वह शेयर बाजार में नुकसान होने पर किस्त नहीं चुका पा रहा था। इस कारण से लूट की योजना बनाई थी।
पुलिस ने बताया कि 27 जून को एक शख्स ने 3.10 लाख रुपए लूटने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अमन सिंह, रवि, मुकुल भाटी और सुकिल भाटी को लूट के 3.10 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बहन की शादी के लिए लिया था 10 लाख रुपए का लोन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि रवि और उसके भाई अमन ने मई 2024 में अपनी बहन की शादी के लिए 10 लाख रुपए का लोन लिया था। जिसकी किस्त 15,000 रूपए महीना थी। रवि शेयर मार्केट में काम करता था। पिछले कुछ दिनों में शेयर मार्केट में उसके 3.30 लाख रुपए डूब गए और वह किस्त नहीं दे सका। लोन वाले उसे परेशान करने लगे। जिसके बाद रवि और उसके भाई अमन ने लूट की योजना बनाई।
27 जून की रात करीब 8:10 बजे दोनों ने एक शख्स को देशी शराब के ठेके के पास किसी को बैग से पैसे देते देखा। इसके बाद दोनों ने पैसे देने वाले शख्स का पीछा किया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें

अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता पर रिपोर्ट पर भड़का विपक्ष, सपा बोली- अंदरूनी मामले में बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं

संबंधित विषय:

Hindi News / Lucknow / ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चार घंटे में किया लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.