bell-icon-header
लखनऊ

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Gold Silver Price Today यूपी में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की आज कीमत 50,820 रुपए दर्ज की गई। लखनऊ सराफा बाजार में 13 मई को चांदी की कीमत 2100 रुपए की गिरावट के साथ 58,700 रुप प्रति किलोग्राम रह गई।

लखनऊMay 13, 2022 / 11:29 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Gold Silver Price Today : सोने चांदी की कीमत में भारी गिरावट, निवेश का अच्छा मौका मिलेगा भारी मुनाफा

यूपी में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हो रही है। लखनऊ सराफा बाजार में शुक्रवार 13 मई को सोने की कीमत 820 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की आज कीमत 50,820 रुपए दर्ज की गई। मई माह के 10 दिन में सोने के भाव में 610 रुपए की गिरावट हुई है। विशेषज्ञों को कहना है कि, सोने में आगे भी गिरावट जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि, सोना खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोना और चांदी दोनों के दाम में गिरावट जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महंगी धातुओं की कीमतों के गिरने और रुपए के मूल्य में सुधार होने के बाद लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना की गिरावट के साथ 50,820 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत जानें

लखनऊ सराफा बाजार में 13 मई को 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत गिरावट के बाद 46,600 रुपए दर्ज की गई। 12 मई को 47,350 रुपए रेट था।
यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में एक बड़ा बैंक बंद, जमाकर्ता परेशान कैसे मिलेगा जमा धन

लखनऊ में चांदी की कीमत जानें

लखनऊ सराफा बाजार में 13 मई को चांदी की कीमत 2100 रुपए की गिरावट के साथ 58,700 रुप प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस विषय के एक जानकार ने बताया कि, बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को रही गिरावट और रुपए के मूल्य में सुधार को दर्शाते हुए लखनऊ में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत गिर गई।
यह भी पढ़ें

Rajya Sabha Elections : यूपी की 11 राज्यसभा सीटों का समीकरण जानें, राजा भैया साबित होंगे ट्रंप कार्ड

Hindi News / Lucknow / Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.