scriptबड़ी खबर: रेप का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, संपत्ति भी हो चुकी है कुर्क | BJP leader accused of rape has been arrested, his property has also been confiscated | Patrika News
लखनऊ

बड़ी खबर: रेप का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, संपत्ति भी हो चुकी है कुर्क

BJP leader arrested:विधवा महिला से रेप और नाबालिग से पॉक्सो के मामले में लंबे समय से फरार चले रहे निष्कासित भाजपा नेता व नैनीताल-लालकुआं दुग्धसंघ अध्यक्ष मुकेश बोरा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया है। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

लखनऊSep 25, 2024 / 02:50 pm

Naveen Bhatt

Rape accused BJP leader Mukesh Bora has been arrested by the police

रेप के आरोपी नेता को पुलिस ने दबोच लिया है

BJP leader arrested:उत्तराखंड में नैनीताल-लालकुआं दुग्धसंघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ एक विधवा महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता दुग्धसंघ में ही नौकरी करती थी। आरोप है कि मुकेश बोरा ने नियमित करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुराचार किया था। साथ ही उस पर एक नाबालिग से भी पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही थी। पुलिस उसकी संपत्ति भी कुर्क कर चुकी थी। साथ ही फरारी के दौरान उसकी मदद करने वाले चार लोगों पर केस भी दर्ज कर चुकी थी। अब पुलिस पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया गया है। चह पुलिस ने बचने के लिए दर-दर भटक रहा था।

कई टीमों का किया था गठन

आरोपी कई दिन से ठिकाने बदलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। बीते दिनों उसकी मदद करने के आरोपी में एक महिला नेता सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया था। आज पुलिस ने उसे दबोच लिया था। नैनीताल एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के संबंध में प्रेसवार्ता की। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था।

Hindi News / Lucknow / बड़ी खबर: रेप का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, संपत्ति भी हो चुकी है कुर्क

ट्रेंडिंग वीडियो