Mainpuri Lok Sabha Result 2024: मैनपुरी में भाजपा पर भारी पड़ रहीं डिंपल यादव
यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की यादव की बहू और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक डिंपल यादव 73370 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां डिंपल यादव को अभी तक कुल 250808 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के कद्दावर नेता जयवीर सिंह को 177438 वोट मिले हैं। यह भी पढ़ेंः पूर्वांचल में बाजी मार ले जाएगी सपा? इन लोकसभा सीटों पर फहरा रहा ‘समाजवादी झंडा’
Azamgarh Lok Sabha Result 2024: आजमगढ़ में निरहुआ पर भारी पड़ रहे धर्मेंद्र यादव
यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा था। धर्मेंद्र यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव के बेटे हैं। यहां मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक धर्मेंद्र यादव 45491 वोटों से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को अभी तक 99791 वोट प्राप्त हो चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 54300 मत प्राप्त हुए हैं।Kannauj Lok Sabha Seat Result 2024: कन्नौज में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बनाई अच्छी बढ़त
यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव के बेटे और पूर्व सीएम अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं। कन्नौज में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक अखिलेश यादव को 190207 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 126447 मत प्राप्त हुए हैं। 63760 वोटों से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। यह भी पढ़ेंः मतगणना के बीच यूपी में बंद हो सकती है इंटरनेट सेवा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान