bell-icon-header
लखनऊ

AAP सांसद ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जन आशीर्वाद यात्रा बनी दुत्कार यात्रा

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ओबीसी आरक्षण पर भी भाजपा सरकार पर साधा निशाना…

लखनऊAug 18, 2021 / 03:13 pm

Hariom Dwivedi

AAP सांसद ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जन आशीर्वाद यात्रा बनी दुत्कार यात्रा

लखनऊ. आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को दुत्कार यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों की अगुवाई में चली आशीर्वाद यात्रा दुत्कार यात्रा में तब्दील हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच और उसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले उठाने वालों पर ही मुकदमे करा रहे हैं। बीजेपी पर तीखे हमले करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सासंद संजय सिंह ने दो टूक कहा कि 6 महीने बाद आने वाली सूबे की आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार और घोटाले करने वाले मंत्रियों और अफसरों को जेल भेजेगी।
आरक्षण संशोधन के नाम पर डाल रहे एक और झगड़े का बीज
आप नेता संजय सिंह ने ओबीसी आरक्षण संशोधन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि नौकरी है नहीं तो आरक्षण संशोधन किस लि‍ए। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा शुरू से ही दलितों और पिछड़ों की विरोधी रही है। चुनाव नजदीक देखकर भाजपा राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए आरक्षण संशोधन का खेल खेल रही है। इसके पीछे उसकी मंशा समाज में एक और झगड़े का बीज डालने की है।

Hindi News / Lucknow / AAP सांसद ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जन आशीर्वाद यात्रा बनी दुत्कार यात्रा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.