bell-icon-header
लखनऊ

Lucknow Results 2024: सपा बनी देश की तीसरी बड़ी पार्टी

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने समाजवादी पार्टी (सपा) को देश की तीसरी बड़ी पार्टी बना दिया है। सपा ने उत्तर प्रदेश में 63 में से 37 सीटें जीतकर यह कामयाबी हासिल की है।

लखनऊJun 05, 2024 / 09:17 am

Ritesh Singh

UP Lok Sabha election results

 Lok Sabha Election Results : मंगलवार को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सपा उत्तर प्रदेश में 37 सीटें जीतकर देश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है। सपा ने यूपी में 63 सीटों पर चुनाव लड़ा और 37 सीटें जीतीं। 18वीं लोकसभा में भाजपा 234 सीटों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि कांग्रेस 99 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही।
सपा ने 37 सीटों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। चौथे स्थान पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 30 सीटों के साथ अपनी जगह बनाई है।

सपा की ऐतिहासिक जीत


यह करिश्मा सपा-कांग्रेस गठबंधन के जरिए अखिलेश यादव ने कर दिखाया है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव ने अपने नेतृत्व में सपा को देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनाने में सफलता पाई है। 1992 में सपा के गठन के बाद यह पहला मौका है जब लोकसभा की इतनी सीटें पार्टी ने जीती हैं।
 Samajwadi Party
इसके पहले, सपा अध्यक्ष रहते हुए मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में 2004 में यूपी की सरकार में रहते हुए 35 सांसद लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में, बसपा से गठबंधन के बावजूद सपा केवल 5 सीटें जीत पाई थी, जबकि 2009 में सपा ने यूपी की 23 सीटें जीती थीं। 

Hindi News / Lucknow / Lucknow Results 2024: सपा बनी देश की तीसरी बड़ी पार्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.