bell-icon-header
Lifestyle News

Holashtak 2023: इस बार 9 दिन होलाष्टक, इन दिनों भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जीवन भर झेलेंगे संकट

ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक इस साल होलाष्टक 9 दिन तक रहने वाला है। यह 27 फरवरी से 7 मार्च तक रहेगा। तिथि के आधार पर यदि गणना की जाए, तो फाल्गुन अष्टमी से पूर्णिमा तक 8 तिथियां अशुभ मानी गई हैं, लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों के आधार पर देखा जाए तो इस साल होलाष्टक 9 दिन का है। इन 9 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

Feb 24, 2023 / 05:44 pm

Sanjana Kumar

Holashtak 2023 start date and End Date : होलाष्टक यानी होली के पहले वाले आठ दिन। हर साल की फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है। वहीं यह लगातार 8 दिन पूरे करते हुए होलेकर फाल्गुन पूर्णिमा यानि होलिका दहन तक रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के दिन शुभ नहीं माने जाते, इसीलिए इन दिनों में कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य नहीं किया जाता। पंचांग के मुताबिक होलाष्टक की शुरुआत इस साल 27 फरवरी से हो रही है। होलिका दहन के दिन यह खत्म होता है और उसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है।

(Holashtak 2023 start date and End Dateh) ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक इस साल होलाष्टक 9 दिन तक रहने वाला है। यह 27 फरवरी से 7 मार्च तक रहेगा। तिथि के आधार पर यदि गणना की जाए, तो फाल्गुन अष्टमी से पूर्णिमा तक 8 तिथियां अशुभ मानी गई हैं, लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों के आधार पर देखा जाए तो इस साल होलाष्टक 9 दिन का है। इन 9 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

 

ये भी पढ़ें: Vastu Tips For Home : वास्तु एक्सपर्ट से जानें आखिर कैसा होना चाहिए एक आदर्श घर का वास्तु
ये भी पढ़ें: Holashtak 2023 Upay: होलाअष्टक पर जरूर ट्राय करें ये महा उपाय, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट, मिलेगा सुख, बढ़ेगी समृद्धि

यहां जानें होलाष्टक 2023 तिथि प्रारंभ और समापन Holashtak 2023 start date and End Date
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि 27 फरवरी को 12 बजकर 58 मिनट से लेकर 28 फरवरी को 2 बजकर 21 मिनट तक है। उदयातिथि के आधार पर 27 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। इस दिन सुबह 6 बजकर 49 मिनट से 1 बजकर 35 मिनट तक भद्रा है। फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 6 मार्च को शाम 4 बजकर 17 मिनट से 7 मार्च को शाम 6 बजकर 9 मिनट तक तक है। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा 7 मार्च को होगी। ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा को होलाष्टक समाप्त हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें

Shukra-Rahu Yuti 2023: शुक्र करने वाले हैं गोचर, मेष राशि में बनेगी राहु से युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क


यह भी पढ़ें

Shani Uday 2023: शनि हो रहे हैं उदय, इन राशियों के लिए लकी रहेगी होली 2023



होलाष्टक में ये कार्य जरूर कर लें (Holashtak 2023 start date and End Date)

1. होलाष्टक में ग्रह उग्र होते हैं, उनकी शांति के उपाय इस दौरान किए जा सकते हैं। उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
2. इस समय में रंगभरी एकादशी, आमलकी एकादशी, प्रदोष व्रत हैं, आप व्रत रखें और पूजन करें।
3. फाल्गुन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा जरूर करें।
4. फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान और दान करके पुण्य कमाएं।

यह भी पढ़ें : Guru-Chandrma Yuti 2023: गुरु और चंद्रमा की युति से बना नवपंचम राजयोग, मिथुन राशि के लोगों को विदेश से मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें

आपके हाथ में भी है अंग्रेजी का यह अक्षर तो आप हैं भाग्यशाली, इस उम्र के बाद बनते हैं रंक से राजा



 

होलाष्टक में क्या न करें Holashtak (2023 start date and End Date)

1. होलाष्टक के समय में बहू या बेटी की बिदाई भी वर्जित मानी गई है।

2. होली से पूर्व की 8 तिथियों में शादी का रिश्ता पक्का करने से भी बचना चाहिए। इस दौरान सगाई करने तक की मनाही है।

3. होलाष्टक में किसी भी मांगलिक कार्य को करने की मनाही की गई है। इसीलिए विवाह कार्य पूर्णतया वर्जित माने गए हैं।

4. होलाष्टक में गृह प्रवेश, मुंडन या कोई भी शुभ संस्कार नहीं किया जाता है।

5. होलाष्टक के समय में आपको कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।

 

Hindi News / Lifestyle News / Holashtak 2023: इस बार 9 दिन होलाष्टक, इन दिनों भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जीवन भर झेलेंगे संकट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.