बात करें वोडाफोन आइडिया के 65 रुपए वाले प्लान की तो इसे पिछले साल कंपनी ने बंद कर दिया था। अब इसे फिर से लेकर आई है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें यूजर्स को 52 रुपए का टॉकटाइम मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें 100 एमबी डाटा भी मिलता है। फिलहाल यह प्लान गोवा और महाराष्ट्र सर्किल के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
वोडाफोन आइडिया ने एक और सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 59 रुपए है। इसमें यूजर्स को 30 मिनट की लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉलिंग दी जा रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। हालांकि यह प्लान भी फिलहाल केवल गोवा और महाराष्ट्र सर्किल में ही उपलब्ध हैं।
वोडाफोन आइडिया के सबसे सस्ता कॉम्बो प्रीपेड प्लान की कीमत 39 रुपए है। यह कंपनी का सबसे सस्ता कॉम्बो प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। इसमें यूजर्स को 30 रुपए का टॉकटाइम मिलता है। इसके अलावा 100एमबी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान में लोकल और नेशनल कॉलिंग रेट 2.5 पैसे/सेकेंड की दर से लगती है।