bell-icon-header
कुशीनगर

आधी रात जल कर खाक हो गई झोपड़ी, पीड़ित बोला .. परिवार को खत्म करने की साजिश

UP Crime : मेरे लड़की को आते-जाते कुछ शोहदे छेड़ते रहते थे जिसको लेकर एक दिन पहले विवाद भी हुआ था।शोहदों ने देख लेने की धमकी भी दी थी। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों की करतूत है। रात में सोते समय पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से घर में आग लगा दिया

कुशीनगरDec 06, 2023 / 09:14 pm

anoop shukla

आधी रात जल कर खाक हो गई झोपड़ी, पीड़ित बोला.. छेड़खानी के विरोध पर परिवार को खत्म करने की साजिश

House burnt in UP : कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में आधी रात को अचानक एक दलित की झोपड़ी धू-धू कर जलने लगा। संयोग ठीक था की वहां कोई था नहीं , जिससे जनहानि नही हुई।झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपट देख जुटी गांव वालों की भीड़ ने आग बुझाने का पूरा प्रयास की लेकिन झोपड़ी जलने से नही बचा पाए।
पीड़ित का आरोप..परिवार को जला कर मारने की साजिश

परिवार का मुखिया सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मकान में अपने आप आग नहीं लगी बल्कि लगाई गई है । उन्होंने बताया कि मेरे लड़की को आते-जाते कुछ शोहदे छेड़ते रहते थे जिसको लेकर एक दिन पहले विवाद भी हुआ था।शोहदों ने देख लेने की धमकी भी दी थी। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों की करतूत है। रात में सोते समय पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से घर में आग लगा दिया। गनिमत रही की उसे मकान में कोई सो नहीं रहा था। नहीं तो परिवार जलकर मर जाता। पीड़ित सुरेंद्र प्रसाद पुत्र शिक्रम अहिरौली थाने में तीन लोगों के प्रति नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों द्वारा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया था।
पंचायत में छेड़खानी के आरोपी को दी गई थी हिदायत

छेड़खानी को लेकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पंचायत भी हुई थी इसमें छेड़खानी करने वाले लोगों को समझाया गया था। ग्राम प्रधान ने सख्त लफ्जों में हिदायत दी थी कि कोई भी मंदिर प्रांगण में नहीं बैठेगा। जैसा कि ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया। आइंदा लड़कियों के साथ छेड़खानी नहीं होना चाहिए। दोनों बच्चों को समझा बूझकर पंचायतन मामले को शांत कर दिया गया था।
आरोपी बोला, मेरा बेटा फंसाया जा रहा है

वही नामजद शक्ति देव के पिता दीनबंधु ने बताया कि मेरे बच्चे समेत परिवार को फंसाया जा रहा है। मैं रायबरेली जिला में पीएससी में कार्यरत हूं। गांव के कुछ लोग हमारे परिवार को देखकर जलते हैं। जो हमेशा फसाने की साजिश रचते रहते हैं ।मेरा लड़का कल घर पर ही था। यह विरोधियों की साजिश है, जिससे की मेरा परिवार सड़क पर आ जाए।

Hindi News / Kushinagar / आधी रात जल कर खाक हो गई झोपड़ी, पीड़ित बोला .. परिवार को खत्म करने की साजिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.