bell-icon-header
कोटा

मौसम की मार : आसमान से बरसी आफत, फसलों में नुकसान की आशंका

दोपहर करीब बारह बजे पन्द्रह मिनट तक झमाझम बारिश हुई। सड़कों व गलियों में भी कई फीट पानी बह निकला। उसके बाद दोपहर डेढ़ बजे तक बारिश का दौर चलता रहा।

कोटाSep 28, 2024 / 03:32 pm

Santosh Trivedi

सांगोद क्षेत्र में शुक्रवार को फिर आसमान से बारिश के रूप में आफत बरसी। डेढ़ घंटे की बारिश फसलों में आफत बनकर बरसी। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को करीब बीस मिनट तेज बारिश के बाद करीब डेढ़ घंटे तक हल्की बारिश होती रही। इससे खेतों में कटी पड़ी फसलें पानी में भीग गई। वहीं सूखकर कटाई के लिए तैयार फसलें भी बारिश के पानी में भीग गई। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे उभर आई। बारिश से खेतों में सोयाबीन, उड़द आदि की फसलों में खासा नुकसान पहुंचा। किसानों ने बताया कि इस साल उम्मीद थी की राम किसानों का साथ देगा। लेकिन बीते दो दिनों से बिगड़े मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों कई जगह सोयाबीन की कटाई शुरू होने लगी है। वहीं अधिकांश खेतों में फसलें पककर सूखने की स्थिति में है। बारिश से फसलों में खासा नुकसान होगा।
यह भी पढ़ें

फिल्मी स्टाइल में दो युवकों पर जानलेवा हमला, पहले चढ़ाई गाड़ी, फिर धारदार हथियार से किया हमला

शुक्रवार को भी दोपहर करीब बारह बजे पन्द्रह मिनट तक झमाझम बारिश हुई। सड़कों व गलियों में भी कई फीट पानी बह निकला। उसके बाद दोपहर डेढ़ बजे तक बारिश का दौर चलता रहा। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। इस दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। दो घंटे तक बिजली बंद रहने के बाद बार-बार बिजली बंद होती रही।

Hindi News / Kota / मौसम की मार : आसमान से बरसी आफत, फसलों में नुकसान की आशंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.