scriptझमाझम बारिश के बाद घरों की दहलीज तक पहुंचा पानी, दरिया में तब्दील हुई गलियां, देखें VIDEO | Video Of Heavy Rain Waterlogging And Water Reached In Houses Streets Turned Into Rivers | Patrika News
कोटा

झमाझम बारिश के बाद घरों की दहलीज तक पहुंचा पानी, दरिया में तब्दील हुई गलियां, देखें VIDEO

Heavy Rain Video: बारिश से कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है। नाला उफान पर होने से प्रेम नगर क्षेत्र की गलियां दरिया में तब्दील हो गई है।

कोटाJul 25, 2024 / 01:00 pm

Akshita Deora

Kota Weather: राजस्थान के कोटा जिले में सुबह 9 बजे से झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है। नाला उफान पर होने से प्रेम नगर क्षेत्र की गलियां दरिया में तब्दील हो गई है। घरों की दहलीज तक पानी पहुंच गया है। अगर बारिश कुछ देर और आई तो घरों में पानी घुसने की संभावना है।

कल ऐसा रहा मौसम

बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और उमस का जोर बना रहा। कोटा का अधिकतम तापमान 32.4 व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का प्रतिशत 81 फीसदी रहा. जो शाम तक भी 71 फीसदी रहा। हवा की रफ्तार 7 किमी प्रति घंटे की रही।

Hindi News/ Kota / झमाझम बारिश के बाद घरों की दहलीज तक पहुंचा पानी, दरिया में तब्दील हुई गलियां, देखें VIDEO

ट्रेंडिंग वीडियो