scriptचार ने की थी ठेकेदार से लूटपाट, महिला मजदूर को देख तीन साथियों को बुलाकर किया था गैंगरेप | Seven accused arrested in gangrape case in Kota | Patrika News
कोटा

चार ने की थी ठेकेदार से लूटपाट, महिला मजदूर को देख तीन साथियों को बुलाकर किया था गैंगरेप

कोटा शहर में शुक्रवार रात मजदूर महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी शनिवार रात को गिरफ्तार किए थे। चारों को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया था।

कोटाApr 09, 2024 / 04:30 pm

Kamlesh Sharma

Seven accused arrested in gangrape case in Kota

कोटा शहर में शुक्रवार रात मजदूर महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी शनिवार रात को गिरफ्तार किए थे। चारों को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया था।

कोटा। शहर में शुक्रवार रात मजदूर महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी शनिवार रात को गिरफ्तार किए थे। चारों को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया था। रविवार रात तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। विशिष्ट लोक अभियोजक हितेष जैन ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में आरिफ उर्फ कालिया, राजेश्वर कुमार उर्फ बबलू, अभिजीत उर्फ जम्मू को पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस उप अधीक्षक राजेश कुमार सोनी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान किया और 6 अप्रेल की रात ही चार आरोपियों कमलेश महानन्द उर्फ माचूरा (25) निवासी उडिया बस्ती, तुल्लापुरा, शाकिर हुसैन उर्फ बच्चा (24) निवासी रेलवे कॉलोनी, विष्णु गौतम उर्फ बाटी (23) निवासी कैलाशपुरी कब्रिस्तान रेलवे कॉलोनी, गजेन्द्र सिंह उर्फ चाचा (24) निवासी आदर्श नगर रेलवे कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। जबकि प्रकरण में फरार चल रहे अन्य तीन आरोपियों आरिफ उर्फ कालिया (23) निवासी उडिय़ा बस्ती तुल्लापुरा हाल भदाना रेलवे कॉलोनी, राजेश्वर कुमार उर्फ बबलू (19) निवासी उडिय़ा बस्ती तुल्लापुरा, अभिजीत उर्फ जम्मू (25) निवासी रंगपुर हाल उडिय़ा बस्ती तुल्लापुरा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। सभी सातों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की टांगों में प्लास्टर, गोदी में उठाकर ले गई पुलिस
गैंगरेप के सभी आरोपियों की टांगें टूटी हैं। पुलिस उन्हें सहारा देकर या गोदी में उठाकर न्यायालय में लाई। सोमवार को प्रकरण में तीन आरोपी आरिफ, राजेश्वर और अभिजीत को कोर्ट में पेश किया गया। तीनों आरोपियों के एक-एक पैर में प्लास्टर बंधा था तथा वह चलने लायक नहीं थे।

कोट में पेश करने व उन्हें बाहर लाने के लिए पुलिसकर्मी आरोपियों को गोदी में उठाकर ले गए थे। इससे पहले चार गिरफ्तार किए आरोपियों कमलेश, शाकिर हुसैन, विष्णु गौतम और गजेन्द्र सिंह की भी टांगें टूटी थी। उनके भी प्लास्टर बंधे थे। पुलिस का कहना है कि भागने के दौरान आरोपी गिरे और इनकी टांगों में चोट आई।

यह था मामला
प्रकरण के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी 33 वर्षीय महिला कोटा में रहकर मजदूरी करती है। 5 अप्रेल को वह ठेकेदार से मजदूरी के पैसे लेने गई थी। ठेकेदार उसे बाइक से छोडऩे जा रहा था। रास्ते में दोनों कुछ देर रुके थे। उसी समय चार बदमाश एक बाइक पर आए। इनमें से दो बदमाश ठेेकेदार के साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने दीपक को चाकू दिखाकर उसके कान से बालियां और रुपए छीन लिए।

जबकि दो लड़के उसे पकड़ कर साइड में लेकर गए थे। वहां इन लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। कमलेश व इमरूज ने उसके चार-पांच साथियों के साथ पीड़िता से बलात्कार किया। पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी।

Hindi News/ Kota / चार ने की थी ठेकेदार से लूटपाट, महिला मजदूर को देख तीन साथियों को बुलाकर किया था गैंगरेप

ट्रेंडिंग वीडियो