scriptMandi News: लिवाली के अभाव में धान, मैथी व चना के भावों में मंदी रही | Kota Mandi, Grocery and Bullion Market Price | Patrika News
कोटा

Mandi News: लिवाली के अभाव में धान, मैथी व चना के भावों में मंदी रही

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 2.80 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। धान 75, मैथी 150, चना 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे वहीं चना 75 रुपए तेज रहा।

कोटाApr 11, 2024 / 09:39 pm

Haboo Lal Sharma

dhan.jpg

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 2.80 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। धान 75, मैथी 150, चना 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे वहीं चना 75 रुपए तेज रहा। लहसुन 4800 से 20000 रुपए क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं पुराना 2100 से 2200, गेहूं नया 2275 से 2750, धान सुगंधा 2400 से 2801, धान (1509) 3200 से 3451, धान (1718) 3600 से 4001, धान पूसा 3000 से 3501, सोयाबीन 4200 से 4800, सरसों 4500 से 5151, अलसी 4500 से 4900, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2100 से 2200, जौ 1500 से 1750, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4500 से 5301, कलौंजी 13000 से 16000, धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 6700, धनिया नया ईगल 6500 से 7300, धनिया रंगदार 7500 से 12500, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8700, चना देशी 5000 से 5700, चना मौसमी 5200 से 5650, चना पेप्सी 5700 से 6250 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1815, चम्बल 1795, सदाबहार 1740, लोकल रिफाइंड 1620, सोयुग गोल्ड 1740, दीप ज्योति 1760, सरसों स्वास्तिक 1890, अलसी 1990 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2920, स्वास्तिक निवाई 2540, कोटा स्वास्तिक 2480, सोना सिक्का 2830 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7000, कोटा फ्रेश 6900, पारस 7100, नोवा 6900, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 7300 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1570, अशोका 1570 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3940 से 4000 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 15800-17200, मूंग 9600-11000, मूंग मोगर 10300-11800, उड़द 9800-12500, उड़द मोगर 11000-14000, मसूर 7300-7600, चना दाल 7200-7400, पोहा 3800-5200 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में मंदी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी-सोने के भावों में मंदी रही। चांदी 200 रुपए मंदी के साथ 80,300 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 200 रुपए मंदी के साथ भाव 73,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 80,300 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 73,200 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 73,550 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

Hindi News/ Kota / Mandi News: लिवाली के अभाव में धान, मैथी व चना के भावों में मंदी रही

ट्रेंडिंग वीडियो