bell-icon-header
कोटा

JEE Advanced Result 2024: आल इंडिया टॉपर वेद लाहोटी है गणित का दीवाना, जानें उसके पसंदीदा खेल

JEE Advanced Result 2024 : राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी कर रहे वेद लाहोटी आल इंडिया टॉपर बने। 360 में से 355 अंक प्राप्त कर सर्वाधिक प्राप्तांकों का नया रिकॉर्ड बनाया है। वेद लाहोटी पसंदीदा विषय गणित है। वह शतरंज और क्रिकेट का दीवाना है। जानें वेद लाहोटी कौन है।

कोटाJun 09, 2024 / 06:11 pm

Sanjay Kumar Srivastava

JEE Advanced Result 2024 : वेद लाहोटी आल इंडिया टॉपर बने।

JEE Advanced Result 2024 : जेईई एडवांस्ड-2024 का रिजल्ट जैसे ही घोषित किया गया तो राजस्थान के कोटा शहर में हलचल मच गई। तैयारी कर रहे छात्र खुशी से झूम रहे थे। गर्व से उनका सिर ऊंचा था। वजह साफ थी जेईई एडवांस्ड-2024 के रिजल्ट में कोटा में तैयारी कर रहे वेद लाहोटी ने टॉप किया। वेद लाहोटी जेईई एडवांस्ड-2024 के आल इंडिया टॉपर बनें। वेद लाहोटी का मानना है कि असंभव कुछ भी नहीं है, यदि ठान लिया जाए तो सब संभव है। बात यहीं खत्म नहीं होती है, वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक आर्जित कर सर्वाधिक प्राप्तांकों का नया रिकॉर्ड बनाया है।

जेईई-मेन 2024 में आल इंडिया में 119 रैंक

वेद लाहोटी के अगर शैक्षाणिक रिकार्ड देखते हैं तो उसे कक्षा 10वीं में 98.6 प्रतिशत, कक्षा 12वीं में 97.6 प्रतिशत प्राप्तांक प्राप्त किए। जेईई-मेन 2024 में 300 में से 295 अंकों के साथ आल इंडिया में 119 रैंक प्राप्त की।
यह भी पढ़ें –

कर्ज नहीं चुकाने पर अब नहीं होगी बेदखली, राजस्थान सरकार ने दिया सभी कलक्टरों को नया आदेश

नींद से कभी समझौता नहीं

बताया जा रहा है कि वेद लाहोटी का पसंदीदा विषय गणित है। उसे शतरंज और क्रिकेट खेलने का बेहद शौक है। वेद 8 घंटे की नींद से कभी समझौता नहीं करता है। उसे एक रूटीन लाइफ पसंद है।
यह भी पढ़ें –

Good News : राजस्थान के किसानों को अब अनुदान के लिए नहीं लगाने होंगे सरकारी आफिस के चक्कर

Hindi News / Kota / JEE Advanced Result 2024: आल इंडिया टॉपर वेद लाहोटी है गणित का दीवाना, जानें उसके पसंदीदा खेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.