bell-icon-header
कोटा

Shri Ram Mandir Pran Pratistha: 15 लाख दीपों से जगमग होगी शिक्षा नगरी

Shri Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव होगा। शिक्षा नगरी में भी इसका उल्लास छा गया है। खास अवसर पर शहर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।

कोटाJan 20, 2024 / 09:12 pm

Haboo Lal Sharma

Shri Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव होगा। शिक्षा नगरी में भी इसका उल्लास छा गया है। खास अवसर पर शहर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। कहीं रामधुन गूंजेंगी कहीं विद्युत रोशनी व दीयों की रोशनी से शहर जगमग दिखेगा। कुंभकारों की मानें तो रामलला के आगमन पर शहर में 15 लाख दीयों की रोशनी होगी।

यह भी पढ़ें
रा

म के लिए ढोल बजाते हुए महापौर को जगाने घर पहुंचे भाजपा पार्षद



कैनाल रोड स्थित कुम्भकार टीकम प्रजापति ने बताया कि शहर में दीपावली से भी ज्यादा उल्लास नजर आ रहा है। प्रत्येक दुकानदार के यहां रोजाना करीब 500 से 1000 दीपकों की बिक्री हो रही है। शहर के जनप्रतिनिधि हजारों लाखों की संख्या में एक साथ दीपक खरीद रहे हैं। उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद के लिए एक लाख दीपक खरीदे। उन्होंने बताया की मांग को देखते हुए बाहर से दीपक मंगवाए जा रहे हैं। शहर में 10 रुपए के 5 से 7 दीपक दिए जा रहे हैं। एडवांस बुकिंग भी करवा रखी है।

यह भी पढ़ें

Mandi News: मांग के अभाव में तिल्ली 500 रुपए टूटी, गेहूं व उड़द में भी मंदी रही

मंदिरों के लिए खरीदारी में छूट
लालबुर्ज निवासी कुम्भकार त्रिलोकचंद प्रजापति ने बताया कि महोत्सव को देखते हुए बिना मुनाफे के यहां 10 रुपए के 10 दीपक दिए जा रहे हैं। साथ ही, मंदिरों, धार्मिक स्थलों व संस्थाओं को 10 रुपए के 12 दीपक दिए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें कम से कम 1 हजार दीपक खरीदने पड़ेंगे। शहर की मांग को पूरा करने के लिए अभी बूंदी, झालावाड़ के अलावा दिल्ली से दीपक मंगवाए जा रहे हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kota / Shri Ram Mandir Pran Pratistha: 15 लाख दीपों से जगमग होगी शिक्षा नगरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.