bell-icon-header
कोरबा

गले में लटका गमछा बाइक के चक्के में फंसा, महिला की मौत, बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Korba road accident: गले में लटका गमछा बाइक के चक्के में फंस गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने बेटे के खिलाफ दर्ज किया केस..

कोरबाDec 28, 2023 / 04:48 pm

चंदू निर्मलकर

CG road accident: बेटे के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रही एक बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई। इस दौरान गले में लटका गमछा बाइक के चक्के में फंस गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया जाता है कि सुनील कुमार विनायक अपनी मां भगवती बाई (60) को बाइक पर लेकर घर लौट रहा था। महिला साड़ी पहनी हुई थी। गले में गमछा लटक रहा था। सफर के दौरान गले में लटक रहा गमछा बाइक के पहिये में फंस गया। महिला का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क पर गिर गई। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। महिला को लेकर परिवार के सदस्य कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे।
इलाज के दौरान भगवती की मौत हो गई। महिला को लेकर उसका पुत्र ग्राम तुमान से अपने घर बकसाही जा रहा था। हाइवे पर रजकम्मा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने घटना के लिए महिला के पुत्र सुनील कुमार विनायक को जिम्मेदार ठहराया है। उसपर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Hindi News / Korba / गले में लटका गमछा बाइक के चक्के में फंसा, महिला की मौत, बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.