घटना वर्ष 2021 का है। दीपका के प्रगति नगर स्थित डिस्पेन्सरी डॉ. यूपी सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जुलाई 2021 में कार्य में लापरवाही बरतने पर डॉ. यूपी सिंह ने नर्स दीपा दास के कार्यों को लेकर असंतोष जताया था। इससे दीपा दास नाराज हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि 17 जुलाई 2021 को डॉ. यूपी सिंह के ऊपर दीपा दास ने चाय फेंक दिया था।
Korba hindi news: मरीजों के सामने दी डॉक्टर को दी गाली
उनके कॉलर को पकड़ लिया था और डॉक्टर को घसिट कर बाहर तक ले आई थी। मरीज पंजीयन कक्ष के पास गाली-गलौज और मारपीट भी की थी। इसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा और विवाद हुआ था। यूपी सिंह ने दीपा दास के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रबंधन के अधिकारियों से मांग की थी। इस मामले में प्रबंधन के समक्ष लिखित में शिकायत दर्ज कराया था।
Korba Crime news: गवाह पेश नहीं कर सकी नर्स
प्रबंधन मामले की जांच कर रहा था। दीपा दास के खिलाफ 30 जुलाई 2021 को आरोप पत्र देकर स्पष्टिकरण मांगा गया था। लेकिन उनकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं आया। मामले की विभागीय जांच का निर्णय कोयला कंपनी ने लिया। तब से लेकर 11 अप्रैल 2024 तक दीपा दास के विरूद्ध विभागीय जांच हुई। इसके लिए टीम 54 बार बैठी। 34 बैठकों में दीपा दास की ओर से जांच कार्रवाई को आगे की बढ़ाने अर्जी दी गई। लेकिन वह ऐसा कोई गवाह प्रस्तुत नहीं कर सकी। जिससे उस पर लगे आरोप झूठे साबित हों।