bell-icon-header
कोरबा

Korba Road Accident: कुसमुंडा क्षेत्र में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो को आई गंभीर चोटें

Korba Road Accident: कुसमुंडा क्षेत्र में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो को आई गंभीर चोटेंकुसमुंडा क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दो लेागों को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।

कोरबाAug 16, 2024 / 07:27 am

चंदू निर्मलकर

Road Accident: कुसमुंडा क्षेत्र में सड़क हादसे से एक युवक की मौत हो गयी है दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है दरअसल घटना बुधवार की बताई जा रही है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत गेवरा बस्ती बाता-बिरदा होकर ग्राम खोडरी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर रवाना हुई।
खोडरी रोड पर एक नाला के पास तीन युवक घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही राहुल सारथी उम्र 25 साल निवासी सरईपाली उमरेली थाना पाली की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दो घायल युवक युवराज सारथी और सुमित हरवंश का इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें

Korba Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने शिक्षिका को रौंदा, स्कूटी को 500 मीटर तक घसीटा फिर…मचा हड़कंप

बाइक की तेज रफ्तार से हुई दुर्घटना

दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। घायल युवराज भी सरईपाली उमरेली का रहने वाला है जबकि सुमित गेवरा बस्ती का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण युवक खोडरी बिरदा के बीच स्थित नाले के करीब खुद को संभाल नहीं सके और अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
कुछ समय के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर घायल युवकों पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही है। इससे लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

Hindi News / Korba / Korba Road Accident: कुसमुंडा क्षेत्र में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो को आई गंभीर चोटें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.