bell-icon-header
कोरबा

बड़ी खुशखबरी…आचार संहिता हटते ही इन लोगों को आवंटित होगा पीएम आवास, फटाफट देखें डिटेल्स

Korba News: आचार संहिता हटते ही शहर में तीन हजार पीएम आवासों को आवंटित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हितग्राही नहीं मिलने पर किराएदारों को मकान आबंटित होंगे।

कोरबाNov 27, 2023 / 05:29 pm

Khyati Parihar

आचार संहिता हटते ही आवंटित होगा पीएम आवास

कोरबा। Chhattisgarh News: आचार संहिता हटते ही शहर में तीन हजार पीएम आवासों को आवंटित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हितग्राही नहीं मिलने पर किराएदारों को मकान आबंटित होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। आचार संहिता हटते ही इसमें तेजी आने की बात कही जा रही है।
दादरखुर्द में सबसे बड़े 2784 और लाटा में 103 समेत तीन हजार पीएम आवास मकान खाली पड़े हैं। दादरखुर्द में कॉलोनी का निर्माण अब भी चल रहा है। नगर निगम की तैयारी है कि जितने ब्लॉक तैयार हो चुके हैं, उनको आबंटित कर दिए जाएं। साथ ही शेष मकानों को इसके बाद आबंटन के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ताकि जब तक यह प्रक्रिया पूरी होगी तब तक मकान पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले तीन कॉलोनियों के मकानों को आबंटित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। तब मकानों का मूल्य 75 हजार तय किया गया था। हालांकि इस स्कीम के तहत लोगों को अपने कच्चे घर और जमीन को पूरी तरह से छोड़ना था, लोगों ने इसके लिए रुचि नहीं ली। इस वजह से मकानों का आबंटन देरी से हुआ।
यह भी पढ़ें

गड़बड़ी की सारी हदें पार, नाली निर्माण में गुणवत्ता को किया दरकिनार, जानिए पूरा मामला

शहर में पीएम आवास की सबसे बड़ी कॉलोनी दादरखुर्द में बन रही है। यहां 2784 मकान आबंटित होने हैं। कहने को तो परसाभाठा और दो बस्तियों के लिए यह कॉलोनी बन रही है, लेकिन इन बस्तियों के लोग अब यहां रहने के लिए रुचि नहीं ले रहे हैं। इसलिए निगम ने तैयारी कर ली है। शासन के निर्देश के बाद ऐसे लोग जिनके पास खुद का मकान नहीं है और किराए के मकान में रहते हैं। उनको 3.25 लाख में मकान दिए जाएंगे। शासन से नंवबर 2022 में687 मकानों का टार्गेट निगम को दिया था, इसमें से निगम ने 150 से अधिक मकानों का काम शुरु ही नहीं कराया है। वहीं शेष मकान अब तक अधूरे पड़े हैं।
नौ हजार से अधिक किराएदारों ने जमा किया है फार्म

नौ हजार से अधिक किराएदारों ने पहले ही फार्म जमा कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने फार्म जमा नहीं किया है। उनको एक और मौका दिया जाएगा। इसके बाद लॉटरी पद्धति से मकान आबंटित किए जाएंगे। दरअसल निगम को भी शासन से निर्देश मिले हैं कि जल्द से जल्द मकानों को पूरा करें साथ ही आबंटित किए जाएं।
जून तक 347 मकानों का था लक्ष्य, 168 पूर्ण

शासन ने निगम को निर्माणाधीन 347 मकानों को जून तक हर हाल में पूरा करने के लिए कहा था। तब तक सिर्फ 168 मकान ही पूर्ण हुए थे जबकि शेष मकान अब तक आधे ही बन सके हैं। शेष मकानों को 15 अगस्त तक पूरा करने के लिए कहा गया है, लेकिन बारिश की वजह से काम शुरु नहीं हो सका था। इसके बाद आचार संहिता लगने की वजह से काम अधूरे हैं।
यह भी पढ़ें

CG Election 2023: कांग्रेस-भाजपा दोनों असंतुष्ट, चुनाव के बाद भी कम नहीं हो रही सियासी सरगर्मी

बीएलसी घटक के 982 मकानों का काम चल रहा

शहरी पीएम आवास के बीएलसी घटक के 982 मकान के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद भी निगम ने जून तक काम शुरु नहीं कराया था। इसके बाद शासन ने जल्द काम शुरु करने का निर्देश दिया था। अब जाकर काम शुरु हुआ है। हालांकि अब भी रफ्तार बढ़ नहीं सकी है।
एकमात्र छुरी ने सौ फीसदी पूरा किया

जिले में एक मात्र छुरीकला नगर पंचायत ने ही लक्ष्य के मुताबिक सौ फीसदी आवासों का निर्माण पूरा कर लिया है। छुरीकला को 120 मकानों को पूर्ण करने कहा था। नगर पंचायत ने सभी मकानों को पूर्ण कर लिया है।इससे पूर्व भी दिए गए लक्ष्य को नगर पंचायत ने पूरा किया था।
कटघोरा: 137 में से 75 ही बन सके

कटघोरा नगर पालिका का भी पीएम आवास में बुरा हाल है यहां 137 में से सिर्फ 75 पीएम आवास ही बन सके हैं। शेष बचे 62 मकानों में बहुत से मकानों का काम अभी आधा भी नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें

बैंककर्मी ही निकला शातिर…महिला से ठगा 35 हजार रुपए, पावती देकर खाते में जमा की राशि

Hindi News / Korba / बड़ी खुशखबरी…आचार संहिता हटते ही इन लोगों को आवंटित होगा पीएम आवास, फटाफट देखें डिटेल्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.