बता दें कि कांग्रेस ने इस बार ज्योत्सना महंत को उम्मीदवार बनाया और बीजेपी ने एक फिर सरोज पांडेय पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया। अंतिम रिजल्ट कुछ देर में सामने आ जाएंगे।
ज्योत्सना महंत आगे
BJP प्रत्याशी सरोज पांडेय को 110920 और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को 114222 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस आगे चल रही है।
पहला राउंड
> कोरबा विधानसभा में 1371 से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे आगे।
> रामपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महंत 850 से आगे।
> पाली से ज्योत्सना महंत 2144 वोट से आगे।
> कटघोरा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 2307 वोट से आगे।
> मनेंद्रगढ़ विधानसभा भाजपा- 6235 कांग्रेस- 4467 भाजपा 1768 वोटों से आगे
कोरबा सीट पर BJP आगे
कोरबा लोकसभा सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी BJP को पछाड़ते हुए नजर आ रही है। बता दें कि ज्योत्सना महंत 45293 वोटों से आगे है।
Live Korba Lok Sabha Election Result 2024: 220 प्रत्याशी मैदान में
प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Live Korba Lok Sabha Election Result 2024: पिछले 3 लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की स्थिति
पिछले 3 लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का पलड़ा भारी रहा है। दो चुनावों में भाजपा को 11, जबकि 1 चुनाव में कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं। हर बार भाजपा का वोट शेयर बढ़ता रहा है। 2009 में 8 फीसदी 2014 और 2019 में 10-10 प्रतिशत वोट भाजपा को ज्यादा मिले।