bell-icon-header
कोरबा

Korba Road Accident: 2 बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने जा रहे थे पापा… घर लौटी लाश, मासूमों की जान भी खतरे में

Korba Road Accident: सरकारी स्कूल में दाखिला कराने गया पिता लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आई है।

कोरबाJun 23, 2024 / 01:16 pm

Kanakdurga jha

Korba Road Accident: दो बच्चों को लेकर सरकारी स्कूल में दाखिला कराने गया पिता लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आई है। बताया जाता है कि ग्राम कोल्गा में रहने वाला राज तिर्की उम्र 38 वर्ष अपने पुत्र अनुप तिर्की उम्र 10 वर्ष और आलोक तिर्की उम्र 07 वर्ष को बाइक पर बैठाकर पसरखेत के सरकारी स्कूल में दाखिला कराने गया था।
यह भी पढ़ें

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर में बड़ा हादसा… ट्रेलर से टकराई एल्युमिनियम से भरी ट्रक, 1 की मौत

स्कूल बंद होने के कारण राज तिर्की दोनों बच्चों को लेकर घर लौट रहा था। इस बीच पसरखेत से कोल्गा के बीच विपरित दिशा से आ रही एक अन्य बाइक के चालक ने राज की बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार राज और उसके दोनों बच्चे घायल हो गए। उन्हें डॉयल 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने राज तिर्की को मृत घोषित कर दिया।
दोनों बच्चों का इलाज जारी है। बताया जाता है कि राज तिर्की राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी कमाई से पूरा परिवार चलता था। राज की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उसकी पत्नी के उपर दोनों बच्चों के पालन-पोषण का जिम्मा आ गया है।

Hindi News / Korba / Korba Road Accident: 2 बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने जा रहे थे पापा… घर लौटी लाश, मासूमों की जान भी खतरे में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.