कोरबा

Korba News: झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन, गर्भस्थ शिशु की हुई मौत…मची खलबली

Korba News: कोरबा में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

कोरबाJun 03, 2024 / 10:20 am

Khyati Parihar

Korba News: कोरबा में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज में लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच की। शिशु ने गर्भ में ही दम तोड़ दिया था। हालांकि ऐसे में डॉक्टरों ने महिला की जान बचा ली।
जानकारी के मुताबिक लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम कोटाद्वारी की रहने वाली संगीता बाई को 7 माह का गर्भ था। दो दिन पहले पेट में दर्द होने पर उसने गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थी, जिसने उसे एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद गर्भवती महिला का दर्द और बढ़ गया। तब उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने पाया कि महिला की स्थिति गंभीर है। जांच से पता चला कि उसके शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई है। महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई थी। इलाज के बाद अब वह खतरे से बाहर है। मामले में सीएमएचओ ने जांच के आदेश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: समय से पहले मानसून की एंट्री, आज से इन जिलों में बरसेगी राहत की फुहारें, IMD ने दी खुशखबरी

महिला को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। महिला ने क्षेत्र के किसी झोलाछाप डॉक्टर के पास जाकर इंजेक्शन लगवाने की बात बताई है। बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी। महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है। बीएमओ को झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।

Hindi News / Korba / Korba News: झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन, गर्भस्थ शिशु की हुई मौत…मची खलबली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.