bell-icon-header
कोरबा

Chhattisgarh Crime Cases: शराब के नशे में खोया आपा… कंधा टकराने पर मैकेनिक की कर दी हत्या, गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime: हत्या का कारण दोनों के बीच का विवाद बताया गया है। जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि घटना के दिन निकोलस टोप्पो और चंदन बल्मिकी उर्फ बैरीसार शराब पीकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों का कंधा टकरा गया था। इसे लेकर उनके बीच विवाद और नोंकझोंक हुआ। दोनों आगे बढ़ गए। इस बीच रास्ते में निकोलस ने बैरीसार से बातचीत किया। उसे पीने के लिए शराब दिया। लेकिन बैरीसार ने लेने से मना कर दिया।

कोरबाDec 08, 2023 / 05:03 pm

योगेश मिश्रा

CG Crime: चार दिन पहले दीपका में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास हुई मैकेनिक के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। एक युवक को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें

मौत को बुलावा दे रही यह सड़क, आए दिन हो रहे हादसे…सामने आई बड़ी लापरवाही

हत्या का कारण दोनों के बीच का विवाद बताया गया है। जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि घटना के दिन निकोलस टोप्पो और चंदन बल्मिकी उर्फ बैरीसार शराब पीकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों का कंधा टकरा गया था। इसे लेकर उनके बीच विवाद और नोंकझोंक हुआ। दोनों आगे बढ़ गए। इस बीच रास्ते में निकोलस ने बैरीसार से बातचीत किया। उसे पीने के लिए शराब दिया। लेकिन बैरीसार ने लेने से मना कर दिया। तब निकोलस आवेश में आ गया। उसने ईंट उठाकर बैरीसार पर फेंक दिया। ईंट बैरीसार के पैर पर गिरा। उसे चोटें आई। बैरीसार निकोलस के पास पहुंचा।
दोनों के बीच दोबारा नोंकझोंक हुई। निकोलस ने बैरीसार को थप्पड़ जड़ दिया। उसे थप्पड़ नागवार गुजरा। बैरीसार ने निकोलस को उठाकर जमीन पर पटक दिया। गले को पकड़कर जोर से मोड़ दिया। वह जमीन पर गिर गया। बेहोश हो गया। तब बैरीसार ने जूते से निकोलस के चेहरे पर कई बार हमला किया। तब तक जूते से चेहरा को कुचला जब तक कि निकोलस की मौत नहीं हो गई। घटना के बाद शव को छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें

Wedding Season : ग्रूम लुक के लिए बियर्ड बना ट्रेंडिंग स्टाइल… शेरवानी और सूट में सज रहे दूल्हे राजा



अगले दिन सुबह दीपका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वॉटर एटीएम के पास खून से लथपथ निकोलस की लाश मिली। सूचना पुलिस को दी गई। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने बैरीसार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मृतक मोटर मैकेनिक था। दीपका में कई साल से रहकर एक गैरेज में काम करता था।

Hindi News / Korba / Chhattisgarh Crime Cases: शराब के नशे में खोया आपा… कंधा टकराने पर मैकेनिक की कर दी हत्या, गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.