bell-icon-header
कोरबा

CG Road Accident: कोरबा में बड़ा हादसा! तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जंगल में पलटी, चालक समेत 2 लोग घायल

Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में दो बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो गई है। इस हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए।

कोरबाJul 27, 2024 / 08:28 am

Khyati Parihar

Korba Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे के भीतर दो दुर्घटनाएं हुई। अनियंत्रित होकर कार सड़क से दूर होकर पलट गई। इसमें चालक सहित दो लोग घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दुर्घटना बुधवार-गुरुवार की दरयानी रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। रायपुर-बिलासपुर के रास्ते कार अंबिकापुर जा रही थी। बांगो थाना क्षेत्र में केंदई के पास कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे जंगल में उतरकर पलट गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन घायलों की ओर से अभी मोरगा चौकी को सूचना नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें

Balod Road Accident: नशे में धुत ड्राइवर ने शिक्षिका को मारी टक्कर, 20 फीट दूर उछलकर जा गिरी, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

गौरतलब है कि एक दिन पहले मोरगा क्षेत्र में एक यात्री बस खड़ी ट्रक से टकरा गई थी। घटना में कई यात्री घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई थी। कोरबा जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसमें लोगों की जान जा रही है। इसकी रोकथाम को लेकर पुलिस की ओर से पहल की जा रही है लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल रही है। इधर पुलिस ने बढ़ती दुर्घटना के लिए वाहन चालकों के बेकाबू रतार को दोषी माना है।

Hindi News / Korba / CG Road Accident: कोरबा में बड़ा हादसा! तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जंगल में पलटी, चालक समेत 2 लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.