कोरबा. CG bus accident: कटघोरा क्षेत्र में यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर खेत (CG Bus accident) में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में यात्रियों काफी चोटें आई है। वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से बस (CG bus accident) से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई। बताया जा रहा है कि सिटी बस कोरबा से यात्रियों को लेकर कटघोरा की ओर जा रही थी। बस की रफ्तार तेज थी। गाड़ी कटघोरा से लगे ग्राम सलोरा के पास पहुंची थी। इस बीच चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस सडक़ छोडक़र खेत में (CG bus accident) जा घुसी।
घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बस में बैठे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में कई यात्रियों को चोटें आई है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि सिटी बसों का समय-समय पर सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है, इससे अधिकांश बसें कंडम हो चुकी है। ऐसे में इन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की जान पर आफत आ रही है।
Hindi News / Korba / CG bus accident: सडक़ छोड़ खेत में जा घुसी यात्रियों से भरी सिटी बस, मच गई चीख-पुकार, 30 यात्री थे सवार