bell-icon-header
कोंडागांव

बढ़ रहा जालसाजों का नेटवर्क: नकली नोट खपाने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

नकली नोट छापने और खपाने वालों की संख्या बाजार में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। पुलिस द्वारा इसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के अंदरूनी इलाके में नकली नोट खपाने वाले दो आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने निकटवर्ती राज्य ओडिसा व कांकेर जिले से गिरफ्तार किया है।

कोंडागांवNov 19, 2022 / 02:29 pm

CG Desk

गिरफ्तार आरोपी

नकली नोट छापने और खपाने वालों की संख्या बाजार में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। पुलिस द्वारा इसे रोकने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोंडागांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के अंदरूनी इलाके में नकली नोट खपाने वाले दो आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने निकटवर्ती राज्य ओडिसा व कांकेर जिले से गिरफ्तार किया है।

एएसपी शोभराज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, नकली नोट मिलने की शिकायत दर्ज होने के बाद जांच के लिए दल गठित किया गया था। गठित दल को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नकली नोट के कारोबार में संलिप्त आरोपी असगर अली पिता सज्जाद अली निवासी कोरापुट ओडिशा व नब्बूखान पिता अब्दुल हकीम निवासी कांकेर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उनके पास से कुछ नकली नोट जब्त किया गया।

नकली नोट चलन में
ज्ञात हो कि, पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है इसके बाद ही इस मामले में कुछ बड़ा खुलासा हो पायेगा। जिले के विभिन्न इलाकों से लगातार मिल रहे नकली नोट के मामले में ईरागाँव पुलिस ने धारा 420, 489(ख) शिकायत दर्ज किया था। अंदरूनी इलाकों के साथ ही नगर पंचायत केशकाल, फरगांव व जिला मुख्यालय कोंडागांव में भी नकली नोट चलन में आ गए थे। जिसे जागरूक लोगों ने सम्बंधित थाने पहुच जब्त भी करवाया था।

Hindi News / Kondagaon / बढ़ रहा जालसाजों का नेटवर्क: नकली नोट खपाने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.