bell-icon-header
कोलकाता

KOLKATA METRO–1 मेट्रो में 400 यात्री ही कर पाएंगें सफर

WEST BENGAL–मेट्रो सफर के लिए कलर कोड ई_पास सिस्टम

कोलकाताSep 08, 2020 / 06:08 pm

Shishir Sharan Rahi

KOLKATA METRO–1 मेट्रो में 400 यात्री ही कर पाएंगें सफर

BENGAL NEWS METRO-कोलकाता। मेट्रो रेल सफर के लिए महानगर की एक आईटी कंपनी ने रंगों के कोड वाली ई-पास प्रणाली विकसित की है।जिसमें मेट्रो सेवा बहाल होने पर कोविड-19 संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक ट्रेन में अधिकतम 400 यात्री ही सफर कर सकेंगे। मेट्रो अधिकारियों ने आइडियेशन टेक्नोलॉजी से ऐसी प्रणाली बनाने को कहा था। कंपनी के नेटवर्क एंड सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स के प्रमुख संजय चटर्जी ने इसका खुलासा किया। कहा कि बोट-आधारित (वेब रोबोट) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल रंगों के कोड वाले ई-पास बनाने के लिए किया जाएगा।ताकि एक बार में केवल अधिकृत यात्री ही यात्रा कर सकें। उन्होंने कहा मुख्य चुनौती ऐसा समाधान खोजने की थी जिसे लोग आसानी से इस्तेमाल कर सकें। स्मार्टफोन के साथ एनालोग फोन वाले भी इसका इस्तेमाल कर सकें।और किसी ऐप को इंस्टाल करने की जरूरत नहीं पड़े। चटर्जी ने कहा, इसलिए हमने साधारण तकनीक ईजाद की।वॉट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर से मिलती जुलती प्रणाली विकसित की है। जिसमें कोई केवल एक लिंक पर क्लिक कर उसे शुरू कर सकता है।इस सिस्टम में यात्री को 5 सवाल पूछे जाएंगे जिनमें एकभाषा के विकल्प पर होगा। उन्हें मोबाइल में लिंक का इस्तेमाल कर जवाब देने होंगे।

Hindi News / Kolkata / KOLKATA METRO–1 मेट्रो में 400 यात्री ही कर पाएंगें सफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.