सवाल: लगभग 62 साल यह पहला मौका है जो आप चुनाव प्रक्रिया से नहीं जुड़े हैं।
जवाब: मैं 1962-63 से लगातार चुनाव लड़ता रहा, लेकिन शारीरिक कारणों से इस लोकसभा चुनाव में मैं चुनावी सभाओं में हिस्सा लेने नहीं ले रहा हूं। पर मैं रोजाना दो हजार टेलीफोन कर लोगों से बातचीत कर रहा हूं। हर बूथ और ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से उनकी लगातार बात हो रही है। मैं अपने मिशन में लगा हूं।जवाब: बंगाल से तृणमूल को हटाना। सवाल: तृणमूल से इतनी नफरत क्यों? जबकि आप तृणमूल की स्थापना से जुड़े थे। तृणमूल ने आपको और आपके परिवार को क्या कुछ नहीं दिया।
जवाब: गलत, तृणमूल ने मुझे और मेरे परिवार को बदनामी के अलावा कुछ नहीं दिया। ममता बनर्जी मेरे परिवार को गद्दार कहती है। चोर कहा जा रहा है। हमने क्या गद्दारी की है? बताएं। वाममोर्चा का जब सिक्का चल रहा था, तो जंगलमहल में किसने ममता को साथ दिया था। अधिकारी परिवार ने मजबूत आधार मिदनापुर और जंगलमहल में तृणमूल के लिए तैयार किया। नंदीग्राम और नेताई आंदोलन का अधिकारी परिवार ने ही नेतृत्व दिया। वह दिन याद है जब नेताई से पांच शवों को लेकर शुभेंदु हमें बिना बताए कोलकाता के लिए रवाना हो गया था। तब केंद्रीय एजेंसी से उन्हें सूचना मिली कि शुभेंदु की सुरक्षा के लिए आप उनके पास जाएं। हम जब उसकी मदद के लिए निकले तो पता चला वह पांचों शवों को लेकर कोलकाता पहुंच गया है। जान हथेली पर लेकर उस दिन उसने यह काम किया था, क्योंकि तब जंगलमहल में माओवादियों का राज चल रहा था। उसी शुभेंदु को राजनीतिक स्तर पर खत्म करने की तृणमूल ने योजना बनाई। मिदनापुर के लोग तीन चीज से बेहद प्यार करते हैं। वह माछ (मझली), गाछ (पेड़), छाया। छाया यानी मेरा पुत्र। कोई मेरे बेटे को खत्म कर देना चाहेगा और मैं देखते रह जाऊं। यह कैसे हो सकता है।
जवाब: बिल्कुल सही बात है। मैं सारा जीवन वाममोर्चा से लड़ाई लड़ते रहा। मैं 1962-63 से कांथी नगरपालिका चेयरमैन रहा। जब तृणमूल ने वाममोर्चा के खिलाफ आंदोलन शुरू किया तो शुभेंदु ने ही मुझे तृणमूल में शामिल होने को कहा। उसके कहने पर ही मैं तृणमूल में गया और अब उसकी वजह से ही भाजपा में हूं।
जवाब: क्योंकि तृणमूल अब केवल दो-तीन लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। पहले सबकी सहमति पर निर्णय होते थे, लेकिन एक-एक कर सब तृणमूल को छोड़ते जा रहे हैं। अब तो तृणमूल के खत्म होने का समय आ गया है।
सवाल: तृणमूल खत्म कैसे होगी? अभी भी तृणमूल सबसे बड़ी पार्टी है। जवाब: जो हो गया, सो हो गया। अब राज्य की जनता इस भ्रष्ट सरकार को हटाना चाहती है। आपको लोकसभा चुनाव के दो चरणों के मतदान से अहसास हो जाना चाहिए। तृणमूल से अल्पसंख्यक वोटर विशेषकर मुस्लिम मतदाता और महिला मतदाता पूरी तरह खिसक चुके हैं।
सवाल: महिलाओं और मुस्लिम मतदाताओं का तृणमूल से मोहभंग क्यों हो गया?
सवाल: कहा जा रहा है कि अधिकारी परिवार की असली परीक्षा 25 मई को होगी?
सवाल: पश्चिम बंगाल में भाजपा कितनी सीटें पाएगी? पार्टी 35 सीटें जीतने का दावा कर रही है।
सवाल: उत्तर कोलकाता की क्या स्थिति है? क्या सुदीप बंद्योपाध्याय अपनी जीत बरकरार रख पाएंगे?
सवाल: नरेंद्र मोदी को आप पुन: पीएम के रूप में क्यों देखना चाहते हैं? देश में भाजपा कितनी सीटें पा सकती है? जवाब: मैंने अपने राजनीतिक जीवन में सात प्रधानमंत्री को देख चुका हूं। इनमें इंदिरा गांधी भी शामिल हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी बिल्कुल अलग हैं। मोदी देश के विकास के बारे में हर पल सोचते हैं। यह निश्चित है कि कम से कम 300 सीटें भाजपा ला रही है। इससे अंदाजा लगा लें कि एनडीए की कुल कितनी सीटें हो सकती हैं।