suvendu adhikari statement on BJP p mp nishikant dubey allegations against mahua moitra
निशिकांत ने लगाए थे महुआ पर आरोप
दरअसल झारखंड से भाजपा सांसद (bjp mp) निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (mahua moitra) पर कैश-गिफ्ट लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। साथ ही दुबे ने आरोप लगाए कि ये पैसे और तोहफे महुआ (mahua moitra) को अदाणी समूह को निशाना बनाकर सवाल पूछने के लिए मिले। निशिकांत दुबे ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि महुआ (mahua moitra) ने कैश-गिफ्ट के लिए संसद में सवाल पूछे थे।
बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेकर ये सवाल पूछे गए थे और महुआ (mahua moitra) ने अदाणी ग्रुप के खिलाफ संसद में सवाल पूछकर दर्शन हीरानंदानी को लाभ पहुँचाया।
दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (mahua moitra) को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। बीजेपी सांसद (bjp mp) ने महुआ मोइत्रा (mahua moitra) पर लगाए गए आरोपों के लिए एडवोकेट जय अनंत देहाद्री द्वारा उन्हें लिखे गए पत्रों का हवाला दिया। वहीं इस पूरे मामले पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (mahua moitra) ने कहा है कि वो किसी भी तरह की जांच का स्वागत करती है।
निशिकांत के आरोपों के बाद बढ़ी राजनीतिक गहमागहमी
जब से निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा (mahua moitra) पर पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप लगाए है तब से ही कई राजनेताओं की इस पर टिपण्णी सामने आ चुकी है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने निशिकांत दुबे का समर्थन करते हुए कहा कि निशिकांत दुबे एक सम्मानित सांसद हैं, वे तथ्यों के साथ खड़े होते हैं। संसद में उनकी विश्वसनीयता है, उन्होंने अगर पत्र लिखा है तो उनकी विश्वसनीयता को नकारा नहीं जा सकता है।
वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अडानी ग्रुप हो या किसी उद्योगपति को लेकर जब प्रश्न पूछा जाता है तो बीजेपी के पेट में बहुत दर्द होता है और फिर वो अनाप-शनाप आरोप लगाने लगते हैं। महुआ मोइत्रा (mahua moitra) टीएमसी की बहुत ही जुझारू नेता हैं, पूरे देश में उनका नाम हैं। उनको हतोत्साहित करने की ये कोशिश है। मैं उनको जानता हूं वो ऐसे आरोप से पीछे हटने वाली नहीं हैं।
अब पश्चिम बंगाल बीजेपी (bjp) नेता शुभेंदु अधिकारी (suvendu adhikari) ने भी निशिकांत दुबे द्वारा महुआ (mahua moitra) पर लगाए गए आरोपों को गंभीर बताते हुए विशेषाधिकार समिति से उन पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को विशेषाधिकार समिति से उम्मीद है।
suvendu adhikari statement on bjp mp nishikant dubey allegations against mahua moitra