bell-icon-header
कोलकाता

लोकसभा चुनाव से पूर्व निगम में 2 हजार मजदूरों की भर्ती

लोकसभा चुनाव से पूर्व कोलकाता नगर निगम के 2 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। ये नियुक्तियां निगम के सॉलिड एंड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम )विभाग में मजदूर वर्ग की होंगी।

कोलकाताJan 12, 2019 / 04:57 pm

Jyoti Dubey

लोकसभा चुनाव से पूर्व निगम में 2 हजार मजदूरों की भर्ती

– राज्य सरकार से अनुमति मिलते ही जारी की जाएगी विज्ञप्ति

कोलकाता. लोकसभा चुनाव से पूर्व कोलकाता नगर निगम के 2 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। ये नियुक्तियां निगम के सॉलिड एंड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम )विभाग में मजदूर वर्ग की होंगी। निगम ने शहरी विकास विभाग के नियुक्तियों को हरी झंडी दिखाने की अर्जी भेजी है। विभागीय अनुमति मिलते ही निगम नियुक्तियों की विज्ञप्ति जारी कर रिक्त पदों की घोषणा करेगा। सूत्रों के मुताबिक रिक्त पदों को भरने का कार्य लोकसभा चुनाव से पूर्व समाप्त कर लिया जाएगा।

नियुक्ति प्रक्रिया बिना किसी लिखित या मौखिक परीक्षा के होगी। निगम में मजदूरों को स्थाई नौकरी का सीधा मौका मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि एसडब्ल्यूएम विभाग में 3500 मजदूरों के पद रिक्त हैं।

————————-

– बूस्टर पम्पिंग स्टेशनों पर गनमैन की नियुक्ति:

निगम सूत्रों के मुताबिक कोलकाता नगर निगम के गार्डेनरीच वाटर वक्र्स ट्रीटमेंट प्लांट व दूसरे बूस्टर पम्पिंग स्टेशनों की सुरक्षा के लिए जल्द ही गनमैनों की नियुक्ति होने जा रही है। हालांकि नियुक्ति स्थाई या अस्थाई होगी इसका अब तक खुलासा नहीं किया गया है।

Hindi News / Kolkata / लोकसभा चुनाव से पूर्व निगम में 2 हजार मजदूरों की भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.