खंडवा

MP News: ओंकारेश्वर में महिला का मंगलसूत्र हुआ चोरी, दो लड़कियों पर लगाया आरोप

Khandwa News : मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर से बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने दो लड़कियों पर मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगाया है।

खंडवाJul 01, 2024 / 04:02 pm

Himanshu Singh

MP News : मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर से बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने दो लड़कियों पर मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद ओंकारेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। हालांकि, ओंकारेश्वर में चोरी की घटना आम बात है।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु ने महिला को शिकायत करते हुए दो युवतियों पर मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगा.ा है। जहां महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। इस एक वीडियो भी सामने आया है। उसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दो युवतियां भीड़ से घिरी हुई है। जहां एक महिला दोनों के ऊपर मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर रही है।
बड़ी खबर: जुलाई महीने की अच्छी शुरुआत, एलपीजी सिलेंडरों के दाम घटे


ओंकारेश्वर में चोरी का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां पर भीड़ का फायदा उठाकर चोर पब्लिक के बीच शामिल हो जाते हैं। ओंकारेश्वर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Khandwa / MP News: ओंकारेश्वर में महिला का मंगलसूत्र हुआ चोरी, दो लड़कियों पर लगाया आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.