उसके बाद पिता रामफल साहू ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर किया गया है। (CG Crime News) वहीं आरोपी पिता का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
CG Crime News: दो पत्नियां छोड़ चुकी हैं आरोपी को
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन जो जानकारी मिल पाई है। उसके हिसाब से आरोपी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने दो शादी की, लेकिन दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई हैं, इससे वह परेशान रहा करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तबीयत में सुधार के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
CG Naxalite: गश्त पर निकले जवानों ने 6 आईआईडी किए डिफ्यूज, इधर नक्सली दंपति ने किया सरेंडर
जानें पूरा मामला
CG Crime News: वहीं सुबह जब घर आए पड़ोसी ने बेटी को लहूलुहान हालत में देखा तो मामले की जानकारी गांव वालों को दी और उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। गनीमत रही की गंभीर रूप से घायल बेटी घटना के 5 से 6 घंटे के बाद तक भी सर्वाइव करती रही। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास खोजबीन की तो आरोपी पिता भी गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ था और बच्चा खेत में मृत मिला। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बेटी और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेटी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। (CG Crime News) युवती की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी पिता की भी हालत पहले से बेहतर है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी रामफल साहू पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। कुंडा थाना प्रभारी महेश प्रधान ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह आरोपी के पड़ोसियों के जरिए मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता और बेटी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की जांच चल रही है।