bell-icon-header
कानपुर

मौसम अपडेट: आसमान में बादल और तेज हवाओं के बीच 36 डिग्री का तापमान, पड़ेगी प्रचंड गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हमारे मौसम को प्रभावित करेंगे। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहेगा। ‌

कानपुरMar 24, 2024 / 06:25 am

Narendra Awasthi

आसमान में बादल छाए रहेंगे

आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों के मौसम के विषय में पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। जिनकी औसत गति अधिक रहने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री, इटावा और कन्नौज में 36 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा।

यह भी पढ़ें

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर आने वाला आज का निर्णय एक बार फिर टला

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आसमान में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इटावा का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आवाज हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कन्नौज का मौसम

कन्नौज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Hindi News / Kanpur / मौसम अपडेट: आसमान में बादल और तेज हवाओं के बीच 36 डिग्री का तापमान, पड़ेगी प्रचंड गर्मी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.