bell-icon-header
कानपुर

UP monsoon update: अगले 48 घंटे में मानसून पूरी तरह से होगा एक्टिव, जानें 24 जून को कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर में आज रात गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। सोमवार दिन में हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। कल के तापमान में गिरावट आएगी। ‌

कानपुरJun 24, 2024 / 06:49 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मानसून 2024 को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार अगले 48 घंटे में मानसून पूरी तरह से एक्टिव होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान महल के बादल छाए रहेंगे। 24 से 28 जून के बीच तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।‌ बादल गरजने के साथ बारिश होने की भी संभावना है। ‌मौसम विभाग के अनुसार आज रात गरज चमक के साथ आंधी पानी की संभावना है। मंगलवार 25 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में 24% और रात में 56% बारिश होने की संभावना है। ‌तापमान में कमी आएगी। लेकिन उमस से जनजीवन प्रभावित रहेगा। ‌
यह भी पढ़ें

Good news स्कूल की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर: जानें अब कब खुलेगा विद्यालय

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में 80% बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 25 जून का मौसम?

मंगलवार 25 से जून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दिन में 24% तो रात में 56% बारिश होने की जानकारी दी जा रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanpur / UP monsoon update: अगले 48 घंटे में मानसून पूरी तरह से होगा एक्टिव, जानें 24 जून को कैसा रहेगा मौसम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.