scriptIMD latest Rain alert: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 7 मई से बारिश के साथ आंधी का अलर्ट | UP latest Rain alert: IMD Warning heavy rain strong winds | Patrika News
कानपुर

IMD latest Rain alert: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 7 मई से बारिश के साथ आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने आंधी पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 48 घंटे बाद मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। इन जिलों में आंधी के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। ‌

कानपुरMay 06, 2024 / 05:48 am

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलने की भी संभावना है। मंगलवार 7 मई से मौसम में उलट फेर होगा। जब आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। कानपुर मंडल के 6 जिलों की स्थिति यही रहने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 14 मई तक बारिश के साथ आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
यह भी पढ़ें
कानपुर:

युवक को बाल पकड़कर चप्पलों से पीटा, गुप्तांग में ईट बांध दी गई तालिबान सजा

मौसम विभाग के अनुसार 7 मई मंगलवार से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। आंधी के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार 14 मई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार रविवार 12 मई को सबसे अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग ने कानपुर नगर के साथ इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर नगर के लिए पूर्वानुमान घोषित किया है।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

Hindi News/ Kanpur / IMD latest Rain alert: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 7 मई से बारिश के साथ आंधी का अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो