bell-icon-header
कानपुर

सपा विधायक इरफान सोलंकी पहुंचे कोर्ट, जानें- उन्होंने क्या कहा? मिली अगली तारीख

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आज आगजनी के मामले में निर्णय आना था। लेकिन नहीं आ सका। तारीख आगे बढ़ा दी गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा विधायक को महाराजगंज जेल से एमपी एमएलए कोर्ट लाया गया था।

कानपुरMay 27, 2024 / 04:10 pm

Narendra Awasthi

सपा विधायक इरफान सोलंकी को आज एक बार फिर महाराजगंज जेल से एमपी एमएलए कोर्ट लाया गया। आगजनी केस के मामले में निर्णय आना था। लेकिन अदालत ने एक बार फिर तारीख बढ़ा दी। जिससे निर्णय एक बार फिर नहीं आ पाया। लगातार 10वीं बार इरफान सोलंकी के मामले में तारीख बढ़ाई गई है। जिसमें भाई रिजवान सोलंकी, मोहम्मद शरीफ, इसराइल आटेवाला और शौकत पहलवान भी आरोपी है। जिनके खिलाफ जाजमऊ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। सपा विधायक इरफान सोलंकी की तारीख को देखते हुए कोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस वालों को लगाया गया था।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

जाजमऊ थाना के डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ 8 नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 2022 की रात 8 बजे कब्जा करने के लिए प्लाट में बनी झोपड़ी में आग लगा दी। जिसमें इरफान सोलंकी के साथ रिजवान सोलंकी सहित अन्य को नामजद किया गया था। ट्रायल पूरा होने के बाद अदालत में फैसला सुरक्षित रख लिया था। फिलहाल दसवीं बार अदालत ने तारीख आगे बढ़ा दी है। अब 1 जून को अदालत निर्णय देगी।

सुरक्षा घेरे के बीच पहुंचे अदालत

महाराजगंज जेल से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा विधायक इरफान सोलंकी को एमपी एमएलए कोर्ट लाया गया। जहां केवल उन्होंने इतना कहा कि- ‘जिंदा है अभी’। इसके अतिरिक्त कोई बातचीत नहीं की। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने बातचीत करने का प्रयास किया। लेकिन कुछ नहीं बोले। अब 1 जून को अदालत अपना निर्णय सुनाया।

Hindi News / Kanpur / सपा विधायक इरफान सोलंकी पहुंचे कोर्ट, जानें- उन्होंने क्या कहा? मिली अगली तारीख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.