bell-icon-header
कानपुर

UP के 33 जिलों में Red Alert, कई जगह दृश्यता शून्य; IMD की नई भविष्यवाणी

UP सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ घना कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ गई। गाड़ियां सड़क पर रेंगते आईं।

कानपुरDec 28, 2023 / 12:25 pm

Upendra Singh

गुरुवार यानी 28 दिसबर को सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा और प्रयागराज में सुबह अत्‍यधिक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने बताया कि आगे भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ में इस सीजन पहली बार दृश्यता शून्य पहुंच गई। आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है।
घना कोहरा के साथ रहेगी नमी
इसकी वजह से नमी की अधिकता रहेगी। हवा भारी है। इसी वजह से घना कोहरा छाया रहा है। अभी क्रम जारी रहेगा। कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम होने की संभावना है। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत,, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।
weather_update.jpg
गन्ने से भरी ट्रॉली कई वाहनों से टकराई
बुलंदशहर के गुलावठी गांव के पास हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रॉली के साथ कई वाहन टकरा गए। करीब एक दर्जन गाडियां एक दूसरे में टकरा गईं। जिसमें कई लोग घायल हो गए। जिसकी वजह से हाईवे पर करीब 2 घंटे तक यातायत प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन सेे गाड़ियों को हाईवे से हटवाया।

Hindi News / Kanpur / UP के 33 जिलों में Red Alert, कई जगह दृश्यता शून्य; IMD की नई भविष्यवाणी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.