bell-icon-header
कानपुर

कानपुर: मुस्लिम महिला ने कहा जिसके भाई मोदी और योगी हो, उसके घर पर कब्ज हो रहा है

कानपुर में मुस्लिम महिला ने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को अपना शक्तिशाली भाई बताया है। बोली कंपलेक्स वाले उनके घर पर कब्जा कर रहे हैं। अपने बच्चों का पेट नहीं पाल पा रही हैं।

कानपुरDec 28, 2023 / 05:35 pm

Narendra Awasthi

कानपुर: मुस्लिम महिला ने कहा जिसके भाई मोदी और योगी हो, उसके घर पर कब्ज हो रहा है

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुस्लिम महिला ने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ अपना वीडियो वायरल किया है। जिसमें वह दोनों को अपना भाई बता रही है। कह रही है कि आपने महिलाओं के लिए बहुत अच्छे कार्य किए हैं। आज एक बहन आपसे मदद मांग रही है। जिसके साथ अन्याय हो रहा है। महिला का कहना है कि पिछले 55 वर्षों से जिस घर में रह रही है। उसके घर में अराजक तत्वों ने जबरन घुसकर तोड़फोड़ की। उसका सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया। पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। घटना बेकन गंज थाना क्षेत्र का है। ‌

यह भी पढ़ें

इजराइल में नौकरी: 1 लाख 37 हजार रुपए सैलरी पर श्रमिकों की भर्ती, इस नम्बर पर करें संपर्क

शमशाद बेगम ने बताया कि वह पिछले 55 वर्षों से किराए के मकान में रह रही है। इसका मुकदमा भी चल रहा है। मसूद हाशिम उर्फ नत्थू कंपलेक्स के साथी जबरन उसके घर में घुस गए और तोड़फोड़ किया। उन्होंने बताया कि इस जगह को खरीद लिया है खाली करो। जबकि इसका मुकदमा भी चल रहा है। उसके पास किसी प्रकार की कोई नोटिस भी नहीं आई है।

पुलिस उन्हें ही धमका रही

इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की। लेकिन कोई सुनवाई न हुई। उन्हें इधर-उधर दौड़ाया जा रहा है। उनके पास इतना भी पैसा नहीं है कि बच्चों को खाना खिला सके। उन्हें धमकी दी जा रही है। परेड चौकी से आप पुलिस आती है। वह भी उन्हें धमकाती है। कहती है यहां रोटी क्यों बना रही हो। निकल जाओ नहीं तो तुम मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देंगे। उन्होंने योगी और मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। ‌

Hindi News / Kanpur / कानपुर: मुस्लिम महिला ने कहा जिसके भाई मोदी और योगी हो, उसके घर पर कब्ज हो रहा है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.