bell-icon-header
कानपुर

Monsoon Forecast: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस बार मानसून की होगी झमाझम बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। जिसके अनुसार ‘अल नीनो’ कमजोर पड़ रहा है। जबकि ‘ला नीना’ मजबूती के साथ आ रहा है। मानसून खूब झमाझम बरसेगा। किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

कानपुरMay 16, 2024 / 08:39 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मानसून को लेकर लेटेस्ट मानसून लेटेस्ट अलर्ट: ‘अल नीनो’ हो रहा कमजोर, ‘ला नीना’ मजबूती के साथ मचायेगा कहर दी है। जिसके अनुसार मानसून इस महीने 19 मई को अंडमान निकोबार द्वीप पर पहुंच सकता है। जो समय से 3 दिन पहले आ रहा है। जिसके 20 जून तक कानपुर मंडल पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो इस बार झमाझम बारिश होगी। किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। किसानों को शुरुआती सिंचाई में लाभ मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि किसानों के लिए सिंचाई काफी महंगी होती है।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर खुशखबरी दी है। जिसके अनुसार मानसून 2024 निर्धारित समय से 3 दिन पहले भारत में प्रवेश करेगा। 19 मई को अंडमान निकोबार से भारत में आने की संभावना है। इस बार मानसून मजबूती का संकेत दे रहा है। जो 1 जून को केरल और 10 जून को महाराष्ट्र में प्रवेश कर सकता है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि ‘अल नीलो’ के कमजोर होने के साथ ‘ला नीना’ सक्रिय हो रहा है। जो अच्छे मानसून के अनुकूल है। पिछले साल 2023 में मानसून 8 जून को प्रवेश किया था और 2 जुलाई तक पूरे भारत में को अपने चपेट में ले लिया था। मानसून 2024 एक सप्ताह अधिक समय तक सक्रिय रहेगा। वैसे तो हर साल जून के प्रथम सप्ताह में मानसून की हलचल दिखाई पड़ती है और नवंबर के अंत तक वापस हो जाता है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanpur / Monsoon Forecast: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस बार मानसून की होगी झमाझम बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.