scriptमानसून 2024: टुकड़ों में हो रही बारिश, कहीं सूखा तो कहीं झमाझम बारिश, जानें इटावा और कानपुर का मौसम | Monsoon 2024: patches rainfall, some places dry other heavy rain, Etawah, Kanpur weather | Patrika News
कानपुर

मानसून 2024: टुकड़ों में हो रही बारिश, कहीं सूखा तो कहीं झमाझम बारिश, जानें इटावा और कानपुर का मौसम

Monsoon 2024 मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में टुकड़ों में बारिश करा रहा है। कहीं तेज धूप निकली है। तो कहीं झमाझम बारिश हो रही है।

कानपुरJul 24, 2024 / 08:19 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 28 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की भी संभावना है। बारिश होने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि यह बारिश टुकड़ों में होगी। कहीं जोरदार बारिश होगी तो कहीं सूखा पड़ा रहेगा। 51 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर टुकड़ों में बारिश होने की जानकारी दी गई है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें

उन्नाव में दर्दनाक हादसा, बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में दूध टैंकर ने मारी टक्कर, 18 यात्रियों की मौत

Etawah – Kanpur weather: इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 25 जुलाई को दिन में भी बादल गरजने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रात में भी बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को डराएगी। कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। दिन में 25 जुलाई को छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रुक-रुक कर अचानक आंधी भी चल सकती है। रात में बादल के गरजने की जानकारी दी गई है।

आईएमडी ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Orange alert: आईजीडी ने इटावा, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और जालौन जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। अचानक से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। बारिश होने से की भी जानकारी दी गई है।

आईएमडी ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Yellow alert: इसके साथ ही कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, ललितपुर, झांसी, मैनपुरी, एटा, मथुरा, कासगंज, सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। बादल गरजने की भी जानकारी दी गई है।

Hindi News/ Kanpur / मानसून 2024: टुकड़ों में हो रही बारिश, कहीं सूखा तो कहीं झमाझम बारिश, जानें इटावा और कानपुर का मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो