bell-icon-header
कानपुर

मानसून 2024 एक बार फिर सक्रिय: आठ जिलों के लिए ऑरेंज, 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट, जानें मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग में मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने की जानकारी दी है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल के सभी जिलों सहित अन्य के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सीएसए कानपुर ने जिलों की सूची जारी की है।

कानपुरJul 23, 2024 / 05:32 pm

Narendra Awasthi

मानसून 2024: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा आदि जिले शामिल है। जबकि 20 जिलों को येलो अलर्ट में शामिल किया है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम विभाग ने बताया कि बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली और मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि येलो अलर्ट वाले जिले में बादल गरजने के साथ बारिश और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। अचानक तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे 28 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बादल भी गरजने के साथ आकाशीय बिजली का भी खतरा बना रहेगा।
यह भी पढ़ें

अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोप- कार्रवाई न होने पर नाबालिग किशोरी ने लगाई फांसी, पुलिस ने घटना से किया इंकार

मानसून 2024 में इन जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग में जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उनमें महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया जिले शामिल है। यहां पर बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है।

इन जिलों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, उन्नाव, कानपुर देहात, इटावा, कानपुर नगर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, झांसी, मैनपुरी, एटा, हरदोई, शाहजहांपुर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां पर बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अचानक तेज हवाएं भी चलने की चेतावनी दी है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanpur / मानसून 2024 एक बार फिर सक्रिय: आठ जिलों के लिए ऑरेंज, 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट, जानें मौसम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.