scriptसक्रिय हुआ मानसून 2024: हो रही है टुकड़ों में झमाझम बारिश, 28 जुलाई तक का पूर्वानुमान | Monsoon 2024 active: rain with thunder, know weather today and 27 July | Patrika News
कानपुर

सक्रिय हुआ मानसून 2024: हो रही है टुकड़ों में झमाझम बारिश, 28 जुलाई तक का पूर्वानुमान

मानसून 2024 का असर कानपुर में आज दिखेगा। जब सुबह से ही बदल गरजने लगेंगे और बारिश भी होगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि यह बारिश पॉकेट में होगी। ‌जानते हैं आज और कल का मौसम कैसा रहेगा?

कानपुरJul 26, 2024 / 06:25 am

Narendra Awasthi

कानपुर में मानसून का असर एक बार फिर देखने लगा है। लेकिन टुकड़ों में जगह-जगह बारिश हो रही है। कहीं धूप कहीं छांव वाली स्थिति है।‌ सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 28 जुलाई तक हल्की बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। 27 जुलाई के तापमान में 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी परेशान करेगी। बीती रात कानपुर में 5 से 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें

उन्नाव में दर्दनाक हादसा, बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में दूध टैंकर ने मारी टक्कर, 18 यात्रियों की मौत

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अचानक हवाओं में और तेजी भी आने की संभावना है।‌ सुबह से ही बादल गरजने के साथ बारिश भी होने का पूर्वानुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में भी बारिश होने की संभावना है। 47 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कानपुर में 27 जुलाई को कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 27 जुलाई का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सुबह बूंदाबांदी की संभावना है। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। देर रात मौसम में परिवर्तन आएगा और बूंदाबांदी होने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की संभावना 47 प्रतिशत है। ‌

Hindi News/ Kanpur / सक्रिय हुआ मानसून 2024: हो रही है टुकड़ों में झमाझम बारिश, 28 जुलाई तक का पूर्वानुमान

ट्रेंडिंग वीडियो