bell-icon-header
कानपुर

घोर कलयुग: युवती ने तमंचे के बल पर युवक का बनाया अश्लील वीडियो, अब कर रही ब्लैकमेल

कानपुर में यूपी में तमंचे के बल पर युवती ने युवक का अश्लील वीडियो बना लिया।‌ उसके इस कार्य में तीन युवकों ने भी मदद की। जिसमें एक पुलिस की वर्दी में था। ‌ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कानपुरDec 19, 2023 / 11:56 am

Narendra Awasthi

निरीक्षण करती पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर में युवती ने तमंचे के बल पर युवक का अश्लील वीडियो बना लिया। उसके इस कार्य में दरोगा की वर्दी पहने युवक और उसके तीन साथियों ने भी मदद की। अश्लील वीडियो के माध्यम से युवती ने युवक को ब्लैकमेल करना शुरू किया। जिससे 5 लाख की डिमांड की गई। डेढ़ लाख रुपए दे भी दिए गए। लेकिन बात नहीं बनी। युवक ने थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है‌। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें

कानपुर: 12 किलो सोने की टप्पे बाजी, महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से एक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी कोटेदार के साथ यह घटना घटी है। कोटेदार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि युवती राशन कार्ड बनवाना चाहती थी। जिसके पेपर देने के लिए उसे घर पर बुलाया गया था। मौके पर दरोगा की वर्दी पहने एक युवक भी मौजूद था। तमंचा दिखाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए गए। बाद में ब्लैकमेल करना शुरू किया। युवती ने 5 लाख की डिमांड की। दहशत के मारे उसने डेढ़ लाख रुपए दिए।‌ लेकिन बकाया रकम के लिए उसे पर दबाव बनाए जाने लगा। युवक ने थाने में तहरीर देखकर महिला सहित चार लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कई लोगों को हिरासत मैं लेकर पूछताछ कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया

घटना को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ‌

Hindi News / Kanpur / घोर कलयुग: युवती ने तमंचे के बल पर युवक का बनाया अश्लील वीडियो, अब कर रही ब्लैकमेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.