सिपाही ने सीज इनोवा कार का पहिया स्टेफनी से बदला, वायरल वीडियो पर डीसीपी ने कहा
बजरिया थाना क्षेत्र के बेकनगंज के सर्राफा व्यापारियों के साथ टप्पेबाजी की बड़ी घटना हुई थी। जिसमें 10 से 12 किलो सोना की टप्पेबाजी हुई थी। यह सोना 12 लोगों का है। जिसे अपने लाभ के लिए उन्होंने कंपनी बनाकर कार्य कर रहे लोगों को दिया था।
बजरिया थाना में एक मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें तीन लोग नामजद किए गए थे।जिसमें संपत राव, महेश और सूरज शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी बनाई गई थी। जो पूरे घटनाक्रम की विवेचना कर रही थी। एक टीम बनाकर गृह जनपद सांगली भेजी गई थी।
जिसने महेश मस्के को महाराष्ट्र के सांगली में गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भारी मात्रा में जेवर बरामद किया गया है। महाराष्ट्र की लोकल अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। जिसे यहां की अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा फरार साथियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किया जा रहे हैं।
12 व्यापारियों की मिली थी शिकायत
डीसीपी ने बताया कि कुल 12 लोगों की शिकायतें आई थी। जिनको एक साथ सम्मिलित किया गया है। आरोपी 10 से 12 किलो सोना लेकर फरार हुए हैं। तीनों ही अभियुक्त एक कंपनी बनाकर काम करते थे। महीने में व्यापारियों को ब्याज के रूप में वापस करते थे। काफी लंबे समय से यह लोग काम करते थे। कई लोगों को इन्होंने ब्याज के साथ सामान भी वापस किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।