bell-icon-header
कानपुर

IMD की ताजा भविष्यवाणी: जानें मानसून 2024 कब करेगा यूपी में एंट्री, आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी की भविष्यवाणी सवालों के घेरे में है। बीते 23 जून को एक बार फिर प्री मानसून के विषय में जानकारी दी गई है। कानपुर में आज दिन और रात में बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। जानें मौसम का हाल-

कानपुरJun 24, 2024 / 05:56 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर अब सवाल उठने लगे हैं। आईएमडी ने एक बार फिर मानसून को लेकर भविष्यवाणी की है। बीते 23 जून को आईएमडी ने बताया है कि अब कुछ ही दिनों में मानसून पूर्वी यूपी में दस्तक दे सकता है‌। जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी। धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ पूरे यूपी में अपना असर दिखाएगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्री मानसून की गतिविधियों का असर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब जल्द ही मानसून की एंट्री यूपी में होने वाली है। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 44% और रात में 38% बारिश होने की संभावना है। बादल के गरजने और चमकने की चेतावनी भी दी गई है‌।
यह भी पढ़ें

Good news स्कूल की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर: जानें अब कब खुलेगा विद्यालय

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बीते 23 जून को यूपी के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर बारिश भी हुई है। आज 24 जून से 26 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की भी संभावना है। अब मानसून कभी भी उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकता है।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है‌ पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह गरज के साथ आंधी पानी और बारिश की संभावना है। जिसका 44% अनुमान है। रात को भी गरज चमक के साथ आंधी पानी की संभावना है। बारिश का अनुमान 40% है। ‌

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanpur / IMD की ताजा भविष्यवाणी: जानें मानसून 2024 कब करेगा यूपी में एंट्री, आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.