कानपुर

UP rain alert: नौ जिलों के लिए ऑरेंज, 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, होगी आफत की बारिश

आईएमडी ने मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार यूपी के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जहां पर आज आकाशीय बिजली गिरने और झमाझम बारिश होने की संभावना है। देखें जिलों के नाम और क्या चेतावनी जारी की गई है?

कानपुरJun 23, 2024 / 03:26 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मानसून को लेकर यूपी के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। झमाझम बारिश होने की संभावना है। 9 जिलों के लिए ऑरेंज और 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार जोरदार आंधी चलने की संभावना है। लोगों को खुले स्थान पर न जाने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से खतरा हो सकता है। इसलिए खुले में ना रहें। मौसम विभाग ने यह चेतावनी आज 23 जून के लिए जारी की गई है।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: अन्य पिछड़ा वर्ग से शादी अनुदान के लिए मांगा गया आवेदन, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा लाभ

आईएमडी ने कानपुर नगर, इटावा, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।‌ जिसके अनुसार इन जिलों में आज बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मूसलाधार बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है।

इन जिलों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

मौसम विभाग में 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर नगर, इटावा, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, हमीरपुर, बांदा, महोबा, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, झांसी, ललितपुर, मैनपुरी, हरदोई शामिल है। यहां पर भी बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। झमाझम बारिश होने की भी संभावना है।

Hindi News / Kanpur / UP rain alert: नौ जिलों के लिए ऑरेंज, 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, होगी आफत की बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.