bell-icon-header
कानपुर

कानपुर मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर एमबीबीएस डॉक्टर की मौत, परिजन ने हत्या का आरोप लगाया

कानपुर मेडिकल कॉलेज में छत से गिरकर डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कानपुरJun 14, 2024 / 01:49 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एमबीबीएस की छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के केमिस्ट्री लैब के ऊपर दो लड़के और एक लड़की बैठे थे। जहां से एक लड़की नीचे गिर पड़ी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवारी सदस्यों को दे दी गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। ‌घटना स्वरुपनगर थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें

कानपुर में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, पांच साल की बच्ची को फुटपाथ से उठा ले गए थे कुत्ते

स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज में 25 वर्षीय दीक्षा तिवारी कानपुर मेडिकल कॉलेज में 2018 बैच एमबीबीएस की स्टूडेंट थी।‌ वह कॉलेज के केमिस्ट्री लैब के ऊपर छत पर दो पास आउट डॉक्टर हिमांशु और मयंक के साथ छत पर बैठी थी। जहां से दीक्षा नीचे गिर पड़ी। साथ बैठे डॉक्टर ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त सेंट्रल?

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों दोस्तों से पूछताछ की। पुलिस हिमांशु के आर्य नगर स्थित कमरे पर गई। जहां पर शराब की बोतल, गिलास और स्नेक्स मिले। पुलिस घटना को हादसा मानकर चल रही है किसी प्रकार का संदिग्ध मामला निकाल कर सामने नहीं आया। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल राम सेवक गौतम बताया कि केमिस्ट्री लैब के ऊपर पास आउट दो डॉक्टर और एक मृतक डॉक्टर दीक्षा तिवारी बैठी थी। सभी नौकरी भी कर रहे थे। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanpur / कानपुर मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर एमबीबीएस डॉक्टर की मौत, परिजन ने हत्या का आरोप लगाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.