bell-icon-header
कानपुर

Monsoon 2024: झमाझम बारिश के साथ होगी मॉनसून की एंट्री, गर्मी से मिलेगी निजात

Monsoon: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तपिश के बीच बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार यूपी में मॉनसून जल्दी आ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं…

कानपुरMay 18, 2024 / 03:01 pm

Vishnu Bajpai

Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि इस बार मॉनसून की रफ्तार सामान्य से तेज है। इसके साथ ही यूपी में अपने तय समय से पहले झमाझम बारिश के साथ इसकी एंट्री होगी। दरअसल, यूपी में खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई के लिए किसान मानसून का इंतजार कर रहे हैं। अगर मानसून सही समय पर या समय से पहले एंट्री करता है तो किसान फसलों की अगेती बुवाई कर सकेंगे। इसके बाद यदि समय-समय पर बारिश होती रही तो किसान सिंचाई के खर्च की बचत कर पाएंगे।
मानसून का इंतजार कर रहे किसानों को मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। भारत मौसम विभाग विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून 2024 में निर्धारित समय से पहले एंट्री करेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस साल मानसून 19 मई को अंडमार-निकोबार द्वीप पर पहुंच सकता है। सामान्यत मानसून हर साल 22 मई को अंडमान पहुंचता है। इस बार 3 दिन पहले मानसून आने की संभावना है।
यह भी पढ़ेंः खुशखबरी! गर्मी से राहत दिलाने आ रहा मॉनसून, इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश

इस बार मजबूत मानसून (Monsoon) के बन रहे संकेत

मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी यह है कि इस बार मजबूत और अच्छे मानसून के संकेत मिले हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले 19 मई को अंडमान में दस्तक दे रहा है। इसके बाद 1 जून को केरल और 10 जून तक महाराष्ट्र में एंट्री कर लेगा। महाराष्ट्र में प्रवेश के बाद अन्य राज्यों में पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जहां एक ओर अल नीलो कमजोर हो रहा है, वहीं दूसरी ओर ला नीना सक्रिय हो रहा है।

Monsoon Update: सीएसए के मौसम वैज्ञानिक ने क्या बताया

चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अलनीनो और ला नीनो की ये स्थितियां अच्छे मानसून के लिए अनुकूल है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 8 जून को मानसून ने भारत में एंट्री ली थी और 2 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लिया था।
यह भी पढ़ेंः स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने के मामले में बड़ा अपडेट, आगरा में पार्टी प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज

इस हिसाब से देखें तो इस साल मानसून एक सप्ताह तक अधिक सक्रिय रहेगा। भारत में हर साल जून के प्रथम सप्ताह में मानसून प्रवेश करता है और नवंबर के अंत तक संपूर्ण भारत से लौट जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख इस प्रकार है

मानसून (Monsoon) की एंट्री का समय राज्य का नाम

5 जून तक आधा कर्नाटक व आंध्रप्रदेश, पूर्वोत्तर राज्य
10 जून तक महाराष्ट्र, गोवा
15 जून तक गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार
20 जून तक उत्तरप्रदेश और 28/29 जून कानपुर मण्डल में पहुंचने की संभावना है।
25 जून तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर
28 जून तक दिल्ली
30 जून तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब
8 जुलाई तक संपूर्ण देश

Hindi News / Kanpur / Monsoon 2024: झमाझम बारिश के साथ होगी मॉनसून की एंट्री, गर्मी से मिलेगी निजात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.