scriptBharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पहुंची कानपुर, बोले- टाटा, अंबानी, बिड़ला…देश के नए राजा | Bharat Jodo Nyay Yatra of Rahul Gandhi reached Kanpur said Tata Ambani Birla new kings of country | Patrika News
कानपुर

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पहुंची कानपुर, बोले- टाटा, अंबानी, बिड़ला…देश के नए राजा

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर कानपुर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ ने कई जगहों पर उनका स्वागत किया।

कानपुरFeb 21, 2024 / 03:02 pm

Anand Shukla

Bharat Jodo Nyay Yatra of Rahul Gandhi reached Kanpur

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कानपुर पहुंची।

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 39वें दिन कानपुर पहुंची। बुधवार को राहुल गांधी की यात्रा का यूपी में छठा दिन है। राहुल की यात्रा लखनऊ के बंथरा से उन्नाव पहुंची। यहां राहुल ने करीब डेढ़ घंटे में 13 किलोमीटर का रोड शो किया। इसके बाद कानपुर पहुंचे। यहां के घंटाघर चौराहे पर राहुल गांधी ने जनसभा करते हुए नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं।
राहुल गांधी ने कहा सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम जातीय जनगणना की जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट, पुलिस, कोर्ट ब्योरोक्रेट्स, मीडिया संस्थानों में पिछड़ों की संख्या जीरो है। देश की सबसे बड़ी 10 कंपनियों में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की कोई भागीदारी नहीं है।
यह भी पढ़ें

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कानपुर पहुंचने से पहले लगी होर्डिंग, पोस्टर में राहुल गांधी बने ‘सारथी’, अजय राय ‘अर्जुन’


उन्होंने कहा कि हम फाइनेंशियल सर्वे कराएंगे। लोगों के पास कितना धन है, हकीकत पता चल जाएगी। टाटा, अंबानी, बिरला, इस देश के नए राजा है। युवाओं से कहा जितना चिल्ला सकते हो चिल्लाओ, आपको रोजगार नहीं मिलेगा। आपको सताया जा रहा है। भर्ती करते हैं, लेकिन पेपर लीक करा देते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नहीं चाहते हैं कि पिछड़े, आदिवासी दलितों को आगे बढ़ाया जाए। राम मंदिर आयोजन में कितने दलित, आदिवासी और पिछड़े हैं। वहां आपने अंबानी को देखा, लेकिन दलित- पिछड़ों को नहीं देखा होगा।

Hindi News/ Kanpur / Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पहुंची कानपुर, बोले- टाटा, अंबानी, बिड़ला…देश के नए राजा

ट्रेंडिंग वीडियो